Advertisement

फर्रुखाबाद: अस्पताल में कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही, चीरा लगाने के 3 घंटे बाद तक नहीं लगाए टांके

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में सीएचसी में कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल यहां कायमगंज थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में एक गर्भवती महिला बच्चे को जन्म देने आई थी। इस दौरान डॉक्टरों से बहुत बड़ी लापरवाही हुई। एक ऐसी लापरवाही, जिसने महिला को जिन्दगी और मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया।

Advertisement

आपको बता दें कि गर्भवती महिला का बच्चा पैदा करने के लिए डॉक्टर ने चीरा लगाया था। चीरा लगाकर बच्चा निकाल लिया गया और टांके नहीं लगाए। मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टर ने चीरा लगाने के बाद तीन घंटे तक टांके नहीं लगाए। वहीं एक ऐसी बात निकलकर भी सामने आई है, जो स्वास्थ्य सेवाओं की खस्ता हालत की ओर इशारा करती है।

बताया जा रहा है कि जिस वक्त सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में गर्भवती महिला बच्चे को जन्म देने के लिए आई थी, उस वक्त सीएचसी में लाइट तक की व्यवस्था नहीं थी। डॉक्टर ने बच्चे को जन्म देने के लिए चीरा लगाने के लिए टॉर्च की रोशनी से काम चलाया गया। यह एक इतनी बड़ी लापरवाही है, जो न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल खड़े करती है बल्कि शर्मसार भी करती है।

अस्पताल के कुछ वीडियो फुटेज सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि पूरे अस्पताल में अंधेरा हो रहा है। लेबर रूम में स्वास्थ्य कर्मचारी टॉर्च लेकर घूमते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से प्रसूता की जान पर पढ़ भारी सकती थी। अस्पताल में महिला के साथ आए उसके देवर ने अस्पताल की खस्ता हालत को लेकर आरोप लगाए हैं।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand: धर्म विरोधियों पर ‘पुष्कर प्रहार’, आपदा के बाद केदारपुरी तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें