Advertisement
State

दर्द की दास्तां: प्रेमजाल में फंसाकर किया निकाह, फिर सितम की इंतिहा

Share
Advertisement

Dowry harassment: एक लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाना और फिर शादी के बाद उसे तड़पाने का अनवरत सिलसिला। ऐसा ही एक मामला बिहार के औरंगाबाद में सामने आया है। पहले दहेज मांगा, न मिला तो गर्भवती पत्नी को मायके छोड़ आया। आरोपी की इस हरकत से पीड़ित सहित उसकी मां पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अब महिला ने न्याय की गुहार लगाई है।

Advertisement

मोहब्बत के नाटक में अपनाया हर हथकंडा

गोह थाना के मीरपुर गांव का तबरेज अंसारी अपने गंदे इरादे पर मोहब्बत का पर्दा डालकर एक लड़की के पास पहुंचा। उसने उसे अपने जाल में फंसाने के लिए हर वो रास्ता अपनाया जिससे लड़की को उसपर भरोसा हो जाए। इस बीच कहीं लड़की के रिश्ते की बात चलती तो वह उसे तुड़वा देता और लड़की को भरोसा देता कि वो ही उससे सच्चा प्यार करता है। फिर इसी साल 27 फरवरी को उसने लड़की से निकाह कर लिया। यहां तक को ठीक लेकिन असली कहानी निकाह के एक सप्ताह बाद शुरू हुई।

Dowry harassment: कुछ दिनों बाद ही दिखाने लगा असली रंग

शादी के अगले ही दिन तबरेज पत्नी को लेकर जबलपुर चला गया। वहां 4-5 दिनों में वह अपना असली रंग दिखाने लगा। उसने लड़की से एक लाख रुपये का दहेज मांगा और नहीं देने पर उसे रोज प्रताड़ित करने लगा।

Dowry harassment: मायके आकर भी पत्नी से की मारपीट

इसी दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़िता के पिता नहीं हैं। मायके में सिर्फ उसकी मां है। बेहद गरीब परिवार के लिए एक लाख रुपये जुटाना नामुमकिन था। तबरेज गर्भवती पत्नी को मायके छोड़ आया। 27 अगस्त को तबरेज ने पीड़िता के मायके में भी उसके साथ मारपीट की।

चरित्र हनन से सदमें में पीड़ित, पुलिस मदद का इंतजार

पीड़ित की मां का आरोप है कि तबरेज ने अपने साथ रहने के दौरान पीड़िता की अश्लील फोटो और वीडियो बनाई थी। अपने गुनाहों को जायज ठहराने के लिए तबरेज ने पत्नी का चरित्रहनन शुरू किया। अश्लील फोटो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दीं। इससे महिला सदमें में है। पीड़िता ने इस मामले में गोह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

रिपोर्ट: दीनानाथ मौआर, संवाददाता, औरंगाबाद, बिहार

ये भी पढ़ें:संस्कार भूल गए हैं अब्दुल बारी सिद्दीकी- केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे

Recent Posts

Advertisement

Lucknow: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस पर वार, बोले- भारी अंतर से चुनाव हारेंगे राहुल गांधी

Lucknow: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी…

May 17, 2024

Chardham Yatra को लेकर बड़ा अपडेट, गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर परिसर में वीडियोग्राफी एवं रील्स बनाने पर लगा प्रतिबंध

Chardham Yatra: उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में इन दिनों भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे…

May 17, 2024

Lok Sabha Election 2024 : INDI गठबंधन की विशाल जनसभा आज, बेटे राहुल के समर्थन में सोनिया गांधी करेंगी वोट की अपील

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के चार चरणों की मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है.…

May 17, 2024

Lok Sabha Election 2024: आज यूपी के इन जिलों में दहाड़ेंगे PM मोदी, ओडिशा-झारखंड में अमित शाह भरेंगे चुनावी हुंकार

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 17 मई को यूपी और महाराष्ट्र में…

May 17, 2024

बोर्ड में टॉप करने वाली छात्रा की बीमारी से मौत, परिवार के लोगों ने किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा सलाम

Gujarat News: गुजरात के मोरबी की रहने वाली एक किशोरी को एक महीने पहले ब्रेन…

May 16, 2024

मीसा बोलीं… ‘अमित शाह के बिहार आने से इंडी गठबंधन को फायदा’, तेजस्वी के बयान पर सम्राट का जवाब…

Politics in Bihar: बिहार में राजनीतिक बयानबाजी जोरों पर है. पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर…

May 16, 2024

This website uses cookies.