Advertisement
State

DMK MP Dayanidhi Maran: ‘यूपी और बिहार से आने वाले लोग तमिलनाडु में टॉयलेट साफ़ करते हैं’

Share
Advertisement

DMK MP Dayanidhi Maran: आम आदमी कुछ भी कह दे पर उसकी बात पर इतना ध्यान नहीं दिया जाता जितना ध्यान किसी नेता द्वार कही बातों पर पड़ता है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि भारत के राज्यों में उत्तर भारतीयों के अपमान और उनका तिरस्कार करने की खबर आई हो। ऐसी बातें आम लोगों द्वारा उन्हें अक्सर सुनना पड़ता है। पर अब राजनेता और सरकारें भी इसमें शामिल होती हुई दिख रही हैं। ऐसा ही एक मामला तमिलनाडु से सामने आया है। यहां के DMK सांसद दयानिधि मारन ने कहा है कि तमिलनाडु में सिर्फ टॉयलेट और सड़कें साफ़ करते हैं।

Advertisement

DMK सांसद ने कहा कि यूपी-बिहार के हिंदी बोलने वाले लोग हमारे राज्य में आकर टॉयलेट और सड़क साफ करते हैं। वे सिर्फ हिंदी सीखते हैं। उन्हें अंग्रेजी बोलनी नहीं आती। जो अंग्रेजी सीखते हैं, वे IT कंपनियों में अच्छी नौकरी करते हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दयानिधि मारन के बयान पर हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इनकी एक बार फिर डिवाइड एंड रूल की मंशा है। 

ये भी पढ़ें: Bihar Crime: पार्टी के बहाने मिलने बुलाया, फिर मिली लाश

शहजाद ने जताई आपत्ति

DMK सांसद द्वारा कही इस बात का शहजाद ने अपत्ति जताई है। उन्हेंने कहा कि सबसे पहले राहुल गांधी ने उत्तर भारतीय मतदाताओं को गाली दी। इसके बाद रेवंत रेड्डी ने बिहार के डीएनए को भला-बुरा कहा। इसके बाद डीएमके सांसद सेंथिल कुमार ने उत्तर के राज्यों को गौमूत्र वाले राज्य बताया था। अब दयानिधि मारन हिंदी भाषियों और उत्तर का अपमान करते हैं। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं की हिंदुओं और सनातन को गाली देना तथा बांटो और राज करो का कार्ड खेलना एकमात्र मकसद है। उन्होंने कहा कि क्या नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, लालू यादव, कांग्रेस, सपा और अखिलेश यादव सब दिखावा करेंगे कि ऐसा नहीं हो रहा है? वे कब स्टैंड लेंगे?

गिरिराज सिंह ने की कड़ी निंदा

DMK सांसद के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उनकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और डीएमके की भाषा देश को तोड़ने वाली भाषा है। अगर बिहार के लोग कहीं जाते हैं चाहें तमिलनाडु जाएं, कर्नाटक जाएं, वो स्वाभिमान के साथ अपना काम करते हैं। वह मजदूरी करते हैं और स्वाभिमान के साथ मजदूरी करना कोई गुनाह नहीं है। और उसे राज्य के विकास में वह अपना योगदान देते हैं। ऐसी भाषा बोल करके देश को अपमानित करने का काम डीएमके और उनके नेता कर रहे हैं। इन्होंने यह काम पहले भी किया है। इन्होने पहले सनातन को खत्म करने की बात कही। अब मजदूरों पर प्रहार कर रहे हैं। यह बेहद ही दुर्भाग्य की बात है।

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK

Recent Posts

Advertisement

Padma Award 2024: SC की पहली महिला जज दिवंगत फातिमा बीवी समेत इन हस्तियों को मिला पद्म विभूषण, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

Padma Award 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार 9 मई को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में…

May 9, 2024

Fatehpur: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, सामने से आ रहे बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की मौत

Fatehpur: यूपी के फतेहपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने…

May 9, 2024

Deoria: BJP उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने दाखिल किया नामांकन, बोले- विकसित भारत बनाने के लिए एक एक वोट बहुत जरूरी है

Deoria: देवरिया सदर लोक सभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने गुरूवार 9…

May 9, 2024

Bareilly Crime News: अपहरण, धर्म परिवर्तन, फिर हैवानियत कर चलती ट्रेन से फेंककर कर उतारा मौत के घाट

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिहादी फरियादी ने एक हिंदू छात्रा का…

May 9, 2024

सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को पता है कि ऐसा करने से पहले यमराज जीवन की डोर काट ले जाएंगे, सीतापुर में गरजे CM योगी

Sitapur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा चुनाव रामभक्तों व रामद्रोहियों के बीच रह…

May 9, 2024

Lakhimpur Kheri: देश की जनता कह रही, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे- CM योगी

Lakhimpur Kheri: लोकसभा चुनाव 2024 एक निर्णायक मोड़ पर आ चुका है। अब तक तीन…

May 9, 2024

This website uses cookies.