शीतलहर का दौर तो उत्तर भारत में पहले से ही चल रहा है। लेकिन अब यहां बर्फिली हवाओं के चलते और भी ठंड होने वाली है। सड़कों पर जहां कोहरा बढ़ है तो वहीं पारा लगातार गिर रहा है। लोगों का घर से बाहर निकला दुशवार होता जा रहा है क्योंकि बाहर इतनी ठंड जो है। ठंड के चलते कई राज्यों में कोल्ड डे की घोषणा की गई है। IMD ने भी ठंड के लिए नए अपडेट्स जारी किए हैं।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी कि अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिमी और पूर्वी भारत के मैदानों में घना कोहरा रहने की संभावना है और कुछ जगहों पर ठंडे दिनों की स्थिति हो सकती है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और राजस्थान में और कड़ाके की ठंड होगी, और न्यूनतम तापमान भी नीचे होगा। दिल्ली एनसीआर में 5 और 6 जनवरी को शीतलहर और ठंड बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ और हरियाणा में भी राजधानी दिल्ली की ही तरह ठंड पड़ने वाली है।
कोहरे की वजह से उत्तर भारत में दिन में भी अंधेरा छाया है। लोग घने कोहरे और ठंडी लहरों के कारण घरों में कैद हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा समेत कई राज्यों में शीत लहर से राहत नहीं मिलने वाली है। 7 जनवरी के बाद सर्दी से कुछ राहत मिल सकती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भी शीत लहर चल रही है और कई जगहों पर लोगों को देखने में मुश्किल हो रही है।
सर्दी के कारण लोगों में कपकपी है, सड़को पर घना कोहरा और ठंड लोगों को परेशान कर रही है। गुरुवार 4 दिसंबर को दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में तापमान रिकॉर्ड किया गया है। सफदरजंग में सबसे अधिक पारा 12.5 डिग्री था, पालम में 11.4 डिग्री था, गाजियाबाद में 10.8 डिग्री था, लोधी रोड पर 12.6 डिग्री था और नोएडा में 11.1 डिग्री था। अधिकतम तापमान आज राजधानी और आसपास और भी गिरेगा।
Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार के महाराजगंज में जनसभा…
Heat Wave in India: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-NCR समेत पंजाब और राजस्थान के कुछ इलाकों में…
PM Modi In Bihar: बीते दिन लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए मतदान किए…
Tejashwi to PM Modi: बिहार में आरजेडी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव…
Four Terrorist Arrested: गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर चार आईएसआईएस आतंकियों को गिरफ्तार किया,…
Expressed Grief: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी…
This website uses cookies.