Advertisement
Delhi NCR

AAP के लिए चुनाव सत्ता पाने का एक साधन नहीं, बल्कि देश में परिवर्तन लाने का एक जरिया: केजरीवाल

Share
Advertisement

नई दिल्ली: ‘आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल माध्यम से पार्टी के देशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव सत्ता पाने का एक साधन नहीं है, बल्कि देश और समाज में परिवर्तन लाने का एक जरिया है। हमारा मकसद एक पार्टी बदल कर दूसरी पार्टी सत्ता में लाना नहीं है, बल्कि भ्रष्ट व्यवस्था को उखाड़कर एक ईमानदार व्यवस्था लागू करना है। ‘आप’ की दिल्ली की सरकार ने देश के लोगों को यह उम्मीद दी है कि बदलाव संभव है और देश बदल तो सकता है।

Advertisement

हमें केवल पॉजिटिव प्रचार करने हैं, सबका दिल जीतना है और सबको गले लगाना है- केजरीवाल

‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे सामने पूरा का पूरा भ्रष्ट तंत्र और बड़ी-बड़ी पार्टियां हैं। उनके पास अथाह पैसा है, लेकिन हमारे पास हमारा जूनून और हमारी देशभक्ति है। लोगों को बताएं कि दिल्ली में कैसे हमने बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, सड़कें ठीक कर दिए और ‘आप’ की सरकार बनी तो उस राज्य में भी अच्छे काम करेंगे। आज सरकार का मतलब हो गया है कि मंत्रियों और विधायकों को सारी सुविधाएं फ्री में मिले और जनता दर-दर की ठोकर खाती रहे। हम सरकार की परिभाषा बदलेंगे। अब मंत्री और विधायक सेवा करेंगे और जनता को सारी सुविधाएं मिलेंगी।

सिर्फ पार्टियां बदलने से कुछ नहीं होगा, हमें पूरा का पूरा सिस्टम बदलना होगा- अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव सत्ता पाने का एक साधन नहीं हैं। हमारे लिए यह चुनाव एक पार्टी को बदल कर दूसरी पार्टी का शासन लाने का जरिया नहीं है। पार्टियां बदलने से कुछ नहीं होगा। पार्टियां बदलते-बदलते 70 साल हो गए। कुछ बदला? सब कुछ वैसे का वैसा है। हमें पूरा का पूरा सिस्टम बदलना होगा। आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव देश और समाज में परिवर्तन करने का एक जरिया है।

Recent Posts

Advertisement

उन्नाव में तेज रफ्तार ट्रक की बस से भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में 6 की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

Unnao Road Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक यात्रियों से भरी बस तेज रफ्तार…

April 28, 2024

Unnao Fire: पत्नी से विवाद के बाद पति ने घर में लगाई आग, चपेट में आकर छह मकान और दो झोपड़ियां जलकर खाक, 2 झुलसे

Unnao Fire: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शुक्लागंज कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के देवारा…

April 28, 2024

कमल पर पड़ा आपका वोट रामलला के श्रीचरणों में भारत की समृद्धि के लिए जाएगा- CM योगी

CM Yogi: 500 वर्षों के बाद अयोध्या में रामलला का आगमन हुआ। यहां के हस्तशिल्पियों…

April 28, 2024

पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन भी हुए योगी के मुरीद, लखनऊ एयरपोर्ट के नए टर्मिनल को बताया ‘वर्ल्ड क्लास’

UP News: दक्षिण अफ्रीकी मूल के विस्फोटक इंग्लिश क्रिकेटर रहे केविन पीटरसन भी उत्तर प्रदेश…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: सपा को एक और बड़ा झटका, पूर्व विधायक जय चौबे समेत कई नेताओं ने थामा BJP का दामन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा…

April 28, 2024

दो चरणों में मोदी ने सेंचुरी लगा दी और दोनों शहजादों का अभी तक खाता भी नहीं खुला, मैनपुरी में बोले अमित शाह

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय…

April 28, 2024

This website uses cookies.