Advertisement
Delhi NCR

हौज खास में लड़कियों से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, मामले में महिला आयोग ने लिया संज्ञान

Share
Advertisement

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्ली के सबसे पॉश इलाके हौज खास से सड़क पर चलती लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ का यह मामला सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

मामले में खुद दिल्‍ली महिला आयोग ने संज्ञान लिया है और दिल्ली पुलिस के डीसीपी को नोटिस जारी किया है। साथ ही उन लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है।

बता दें कि बीती रात दिल्‍ली के हौज खास इलाके से कुछ नॉर्थ ईस्‍ट की लड़कियां गुजर रहीं थीं। जिससे ग्रुप के लड़कों ने सेक्‍सुअल एक्टिविटीज के लिए रेट पूछा। इसपर वहां मौजूद लड़कियां काफी आक्रोशित हो गई और उन लड़कों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर दिया और इस घटना की जानकारी दी।

महिला आयोग ने लिया संज्ञान

छेड़छाड़ मामले का यह वीडियो वायरल होने के बाद मामले में दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष स्‍वाति मालीवाल ने स्‍वत: संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा है कि यह बेहद गंभीर मामला है। इस मामले को सख्‍ती से डील करना होगा। उन्‍होंने कहा कि अबतक इस मामले पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इसलिए महिला आयोग ने साउथ दिल्‍ली के डीसीपी को नोटिस भेजकर एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा है।

बता दें कि नोटिस में 25 जुलाई 2021 तक डीसीपी से इस मामले में एफआईआर की कॉपी मांगी गई है। साथ ही मामले में पहचान कर पकड़े गए आरोपियों के नाम और उनकी जानकारी भी मांगी गई है। दोषियों को अगर गिरफ्तार नहीं किया जा सके तो उन्‍हें पकड़ने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी और एक्‍शन टेकन रिपोर्ट भी जमा करने के लिए कहा गया है।

स्‍वाति मालीवाल ने कहा कि,  नॉर्थ ईस्टर्न लड़कियों के साथ हुई इस घटना का वीडियो जब उन्होंने देखा तो उन्हें बहुत बुरा लगा और साथ ही गुस्सा भी आया। उन्होंने कहा कि ‘कैसे बदमाशों की दिल्ली में इतनी हिम्मत हो गई कि वे किसी महिला से जाकर ऐसी घटिया बात कर सकें। यदि छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्ती से कदम नहीं उठाए गए तो ये काम करने वालों के हौसले कभी कम नहीं होंगे। हमने इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। साथ ही दिल्ली पुलिस को नोटिस भेज मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा है। मामले की जल्द से जल्द जांच हो और दोषियों को सजा मिले।’

महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना की जानकारी ट्विटर पर शेयर की है।

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.