Advertisement
Delhi NCR

चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों में भारी उत्साह, छात्रों ने बनाई ISRO की आकृति

Share
Advertisement

अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत के लिए ऐतिहासिक घड़ी बिल्कुल करीब आ गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी (इसरो) का मिशन मून चंद्रयान 3 चांद की सतह पर लैंड करेगा। भारत के इस मिशन पर दुनिया की आंखें टिक गई हैं। देशभर को बेसब्री से इंतजार है जब भारत चांद पर इतिहास रचेगा। चंद्रयान 3 की सफलता के लिए देशभर में कहीं हवन-पूजन हो रहे हैं तो कहीं नमाज अदा की जा रही है।

Advertisement

छात्रों ने बनाई इसरो की आकृति

चंद्रयान 3 की लैंडिंग को लेकर दिल्ली के सरकारी स्कूल के बच्चे भी काफी उत्साहित दिखे। सरकारी स्कूल के बच्चों ने इसरो के नाम की कलाकृति बनाई। दिल्ली और पंजाब के स्कूलों ने रचनात्मक ढंग से चंद्रयान 3 की टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं। स्कूली छात्रों ने मिशन मून की सफलता के लिए प्रार्थना की।

सीएम केजरीवाल की प्रतिक्रिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर स्कूली छात्रों की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार की सच्ची रुचि और उत्साह देखकर प्रसन्नता हुई। स्कूली बच्चे चंद्रयान-3 की लैंडिंग का इंतजार कर रहे हैं। इन युवा मनों की हार्दिक शुभकामनाएँ शाम के उत्साह को और बढ़ा देती हैं। हमारे वैज्ञानिक हमें अत्यधिक गौरवान्वित कर रहे हैं। जय हिन्द

6 बजकर 4 मिनट पर होगी लैंडिंग

बता दें कि चंद्रयान 3 आज यानी बुधवार (23 अगस्त) को शाम 6 बजकर चार मिनट पर चांद की सतह पर लैंड करेगा। अगर चांद की सतह पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाती है तो भारत उन देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा जो अब तक चांद पर पहुंच पाए हैं। बता दें कि अब तक दुनिया के तीन देश अमेरिका, रूस और चीन चांद पर पहुंचे हैं। चंद्रयान 3 की खास बात ये है कि अगर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग होती है तो भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा।

Recent Posts

Advertisement

बिहार के युवक की सऊदी में मौत, मरने से पहले वीडियो में कहा… ‘हम किसी के बहकावे में यहां…’

Death in Saudi Arabia: बिहार के मूल निवासी एक युवक की सऊदी अरब में मौत…

May 11, 2024

Nagpur: सुनसान इलाके में ऑटो चालक ने की स्कूली छात्रा से छेड़छाड़, गिरफ्तारी में एक Logo बना मददगार

Nagpur News: नागपुर में एक किशोरी का ऑटो चालक ने यौन उत्पीड़न किया. इस बारे…

May 11, 2024

UP Crime: पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट फिर कर ली खुदकुशी

Etawha News: उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना बसरेहर क्षेत्र के अंतर्गत लोकनाथपुर गांव में…

May 11, 2024

लोडर की टक्कर से शीशा तोड़ते हुए वाहन के अंदर जा गिरा बाइक सवार पुलिसकर्मी, मौत

Road accident Kanpur: कानपुर में सड़क हादसे में एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई.…

May 11, 2024

क्या है शक्तिशाली सौर तूफान, हो सकते हैं ये नुकसान

Solar Strom: कल यानि शुक्रवार को शक्तिशाली सौर तूफान धरती से टकराया था। बताया गया…

May 11, 2024

झांसी में कार से टकराई डीसीएम, दोनों में लगी आग, दूल्हा सहित चार लोग जिंदा जले

Road Accident in Jhansi: उत्तरप्रदेश के झांसी में भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें कार…

May 11, 2024

This website uses cookies.