Advertisement
Delhi NCR

अग्रसेन की बावली का बदलेगा रंग-रूप, दर्शकों को मिलेंगी कई सुविधाएं

Share
Advertisement

कनॉट प्लेस में उग्रसेन की बावली का रंग रूप बदला जाएगा। ऐसे में यह अपने नए लुक से देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करेगा। बारिश, मौसम परिवर्तन और भूकंप से कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त सीढ़ियों और मेहराबों को संरक्षित किया गया है। जहां पत्थर निकल गए हैं, वहां नए रख दिए जाएंगा।

Advertisement

शाम को लोग घूमने आते हैं

खास बात यह है कि दीयों से रोशनी की भी योजना है। ऐसे में पर्यटक यहां शाम के समय भी आ सकते हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) इसका कार्य आठ साल बाद करेगा। एएसआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा। राजधानी में जहां कई शताब्दी पुराने तालाब हैं, वहीं ऐतिहासिक बावड़ियों का भी अच्छा खासा हिस्सा है। इनमें से कई समय के साथ संरक्षण के अभाव में नष्ट हो गए और कई कंक्रीट के जंगल में कहीं खो गए।

हालांकि, बावड़ियाँ जो आज भी मौजूद हैं, लोगों को भूजल और वर्षा जल के भंडारण के महत्व की याद दिलाती हैं। ऐसे में छह साल बाद उग्रसेन कुएं में फिर से पानी आ गया, जो अब लबालब नजर आ रहा है। इसे देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं।

इसे अग्रोही के राजा उग्रसेन ने तैयार करवाया था

इतिहासकारों के अनुसार माना जाता है कि इसे महाभारत काल में उग्रसेन नामक अग्रोही राजा ने तैयार कराया था। बाद के ऐतिहासिक स्रोतों के अनुसार, इसका पुनर्निर्माण 14वीं शताब्दी में अग्रवाल समुदाय द्वारा किया गया था, जिन्हें महाराजा अग्रसेन का वंशज माना जाता था। जल स्तर तक जाने के लिए 100 से अधिक सीढ़ियाँ हैं, और जैसे-जैसे आप नीचे उतरते हैं, तापमान भी गिरता जाता है।

बावली में पानी आने लगा

इसे संरक्षित करने का काम चल रहा है। उनका काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। लंबे समय बाद किसी कुएं में प्राकृतिक पानी देखना भी कम खुशी की बात नहीं है। -प्रवीण सिंह, दिल्ली सर्कल चीफ

विद्यार्थियों की संख्या अधिक रहती है

हेली रोड पर स्थित यह बावड़ी मूल रूप से 60 मीटर लंबा और 15 मीटर ऊंचा कुआं है और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण में है। सीढ़ी के अंत तक पहुँचने के लिए आपको लगभग 103 से 105 सीढ़ियाँ उतरनी होंगी। यहां बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों और विद्यार्थियों के साथ-साथ पर्यटक भी आते हैं। इन लोगों की संख्या पहले से भी ज्यादा बढ़ती जा रही है। लाल बलुआ पत्थर की दीवारों वाली यह बावड़ी ऊपर से बेहद खूबसूरत दिखती है, लेकिन जैसे-जैसे आप सीढ़ियों से नीचे उतरते हैं तो गहरी रहस्यमयी खामोशी छा जाती है।

Recent Posts

Advertisement

मोदी सरकार ने यह साबित कर दिया कि भारत कमजोर नहीं- रक्षा मंत्री राजनाथ

Rajnath in Basti: उत्तरप्रदेश के बस्ती में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा…

May 18, 2024

किसानों का कल्याण ही मेरी प्राथमिकता- पीएम नरेंद्र मोदी

PM Modi in Haryana: शनिवार को पीएम मोदी ने अंबाला और सोनीपत में जनसभा को…

May 18, 2024

2024 का ये चुनाव भारत के युवाओं को नए अवसर बनाने के लिए- पीएम मोदी

PM Modi in Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को…

May 18, 2024

तीसरी बार मोदी सरकार बनने के छह महीने के भीतर POK हमारा होगा- सीएम योगी

CM Yogi in Palghar: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार…

May 18, 2024

हमारे लिए देश सर्वोपरि, हम राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर देंगे: सीएम योगी

CM Yogi in Maharashtra: कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास देश के विकास को लेकर…

May 18, 2024

UP: सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए उपलब्ध रहेंगी जरूरी सुविधाएं

Fifth Phase Voting: उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की तैयारियां पूरी हो चुकी…

May 18, 2024

This website uses cookies.