Advertisement
Delhi NCR

जेल के बाथरूम में गिरे सत्येंद्र जैन, पीठ पर आई चोट, DDU में भर्ती

Share
Advertisement

दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि सत्येंद्र जैन का स्वास्थ्य बिगड़ा हुआ है। अब खबर सामने आई है कि वह जेल अस्पताल के बाथरूम में गिर गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

सत्येंद्र जैन को कमजोरी के कारण जेल अस्पताल की निगरानी में रखा गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जेल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, सत्येंद्र जैन जेल अस्पताल के बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे, जिसकी वजह से उनके कंधे और पीठ पर चोट आई है। इसके बाद उन्हें दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

सत्येंद्र जैन के स्वास्थ्य को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चिंता जताई है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है। उस तानाशाह की एक ही सोच है – सबको ख़त्म कर देने की, वो सिर्फ़ “मैं” में ही जीता है। वो सिर्फ़ खुद को ही देखना चाहता है। भगवान सब देख रहे हैं, वो सबके साथ न्याय करेंगे। ईश्वर से सत्येंद्र जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। भगवान उन्हें इन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दें।’

गौरतलब है कि जैन को तबीयत बिगड़ने पर 22 मई को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तब उन्हें दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाया गया था।

आपको बता दें कि सत्येंद्र जैन मनी लॉड्रिंग के मामले में पिछले 1 साल से तिहाड़ जेल में बंद हैं। सत्येंद्र जैन को 30 मई 2022 को ईडी ने गिरफ्तार किया था।

Recent Posts

Advertisement

सैम पित्रोदा को फिर बनाया गया इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष

Sam Pitroda: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सेम पित्रोदा की एक बार फिर से वापसी…

June 26, 2024

Chandrashekhar Azad: चंद्रशेखर ने कहा ‘सर माइक स्टार्ट नहीं…’,स्पीकर बोले – ‘एक सेकेंड रुका करें’

Chandrashekhar Azad: चंद्रशेखर आजाद ने स्पीकर को बधाई दी। इसके बाद चन्द्रशेखर ने बोलना शुरू…

June 26, 2024

पुलिस की बड़ी सफलता, 70 लाख कीमत की चंदन की लकड़ी, 59 लाख की स्मैक, अवैध हथियार सहित नौ गिरफ्तार

Action of Barabanki Police: बाराबंकी एसपी के निर्देश पर स्वाट टीम सर्विलांस और नगर कोतवाली…

June 26, 2024

दूसरे समुदाय के दो लोगों पर मंदिर परिसर में पेशाब करने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Akarabad News: अलीगढ़ जिले के अकराबाद थाना इलाके में स्थित एक प्राचीन मंदिर परिसर में…

June 26, 2024

Sonbhadra : जलाशय में नहाने गए दो लोग डूबे, एक का शव बरामद

Death due to Drowning: सोनभद्र के रिहंद जलाशय में नहाने उतरे दो युवक लापता हो…

June 26, 2024

संबित पात्रा का राहुल पर तंज… ‘संविधान की प्रति के प्रति हृदय में सम्मान होने से बचता है संविधान’

Sambit Patra to Congress: बुधवार को देश की संसद में उठा आपातकाल के मुद्दे पर…

June 26, 2024

This website uses cookies.