Advertisement

रैपिड रेल के आने से आपके जीवन में पड़ेंगे ये प्रभाव, मिलेंगे कई फायदे

Share
Advertisement

रैपिड रेल के आने से लोगों के जीवन में कई तरह से प्रभाव पड़ेगा। लोग कम समय में अपने गंतव्य तक तो पहुंच ही जाएंगे, किराया भी कम होगा लेकिन इसके अलावा कई अन्य फायदे और प्रभाव रैपिड एक्स के आने से देखने को मिलेंगे।

Advertisement

रैपिड रेल के आने से आपके जीवन में पड़ेंगे ये प्रभाव

1 रैपिड रेल से न केवल लोगों को सुगम यात्रा मिलेगी बल्कि पर्यावरण को भी इससे बड़ी राहत मिलेगी। एनसीआरटीसी के अनुसार 2025 में रैपिडएक्स ट्रेनों से रोजाना करीब आठ लाख लोग सफर करने लगेंगे।

2. रैपिड रेल पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक चलेंगी। इसके बाद दुहाई से मेरठ तक 2024-25 में शुरू हो जाएंगी। साथ ही नोएडा, गुड़गांव, अलवर तक को भी कनेक्ट करने की आगे की योजना बताई जा रही है। इससे पूरे रेल मार्ग के आस-पास रियल एस्टेट कारोबार को भी नई रफ्तार मिलेगी। जीडीए ने इसके सभी स्टेशनों के आसपास 1.5 किलोमीटर के क्षेत्र में टीओडी (ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट) क्षेत्र घोषित किए हैं। इससे भू-उपयोग को मंजूरी मिल सकेगी। मॉल, मल्टीप्लेक्स, हाउंसिंग व्यवस्था, स्कूल, कॉलेज, इंडस्ट्रीज़ के साथ कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू होने की सम्भावना बढ़ेगी।

3 रैपिड रेल शुरू होने से लोग आरामदायक सफर कर पाएंगे। जाम, महंगे पेट्रोल से मुक्ति मिलेगी। महंगे टोल से भी मुक्ति मिलेगी।

4 मोदीनगर, मुरादनगर, मेरठ और गाजियाबाद के लोगों को अब नौकरी करने के लिए दिल्ली में बसने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि अब दिल्ली से मेरठ मात्र 1 घंटे में पहुंच सकेंगे। अभी NCR में नौकरी करने आने वाले लोगों को रोजाना 5 घंटे केवल सफर करने में लगते हैं।

ये भी पढ़ें- रैपिड रेल: 1 घंटे में दिल्ली से मेरठ, किराया मेट्रो से भी सस्ता, ये मिलेंगी सुविधाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *