Advertisement

Manthan 2024: मनोज तिवारी ने राहुल गांधी-अरविंद केजरीवाल को दी चुनौती, बोले- मेरे खिलाफ लड़ो चुनाव

Manoj Tiwari Manthan 2024: Manoj Tiwari challenged Rahul Gandhi-Arvind Kejriwal, said- contest elections against me

Manoj Tiwari Manthan 2024: Manoj Tiwari challenged Rahul Gandhi-Arvind Kejriwal, said- contest elections against me

Share

Manoj Tiwari : 

Advertisement

भोजपुरी सिंगर-एक्टर और सांसद  मनोज तिवारी ने कार्यक्रम में खुलकर (Manoj Tiwari) अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि टिकट किसी का कटता नहीं है, बल्कि टिकट मिलता है। पार्टी के सिपाही को सिर्फ दूसरी जिम्मेदारी सौंप दी जाती है। हम एक आम कार्यकर्ता हैं, पार्टी जो कार्य सौंपेगी, उसे करेंगे। मेरे लिए बीजेपी मां है, देश के लिए पार्टी अच्छा कार्य कर रही है।

Advertisement

मनोज तिवारी ने कहा कि मैंने गांव में बरगद के पेड़ के नीचे पढ़ाई करके (Manoj Tiwari) अपना सफर तय किया है। अगर सुविधा न मिले तो परेशान नहीं होना चाहिए। बिना सुविधा के भी लोग दुनिया में झंडा गाड़ा करते हैं। शिकायत छोड़ो, गेनिंग एटीट्यूड लाओ।

यह भी पढ़ें :http://कम सोना भी डायबिटीज की वजह? स्टडी में खुलासा

सांसद ने 5 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत का किया दावा

उन्होंने कहा कि सांसद को जनता का मन पता चल जाता है। मनोज तिवारी ने पांच लाख वोट के अंतर से जीत का दावा किया। उन्होंने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के पास दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है। अगर दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव लड़ेंगे तो छह लाख से अधिक वोटों से हारेंगे। केजरीवाल मेरे खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं। अगर राहुल गांधी आ जाएं तो और आनंद आएगा।

अब अमेठी नहीं जाना चाहते हैं राहुल गांधी  : मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने कहा कि जिन वादों से आम आदमी पार्टी से जीती थी, उसे पूरा नहीं किया गया। एमडीसी चुनाव में आप को 36 प्रतिशत वोट मिले हैं। हम नहीं हराएंगे, राहुल गांधी अपने कर्म से हारेंगे। अमेठी से राहुल गांधी तो हार चुके हैं, अब वे जाना ही नहीं जाना चाहते हैं। अगर पार्टी कहे तो मैं किसी के खिलाफ चुनाव लड़ जाऊंगा।

Hindi khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *