Advertisement
Delhi NCR

मनीष सिसोदिया बोले- ईमानदारी और शिक्षा के जरिए उत्तर-प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंचाएंगे विकास की राजनीति

Share
Advertisement

नई दिल्ली:  आम आदमी पार्टी ने बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्त्व में नोएडा में तिरंगा संकल्प यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। आम आदमी पार्टी पूरे उत्तरप्रदेश में तिरंगा संकल्प यात्रा का आयोजन करेगी।

Advertisement

आम आदमी पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में करेगी तिरंगा संकल्प यात्रा का आयोजन

इस अवसर पर सिसोदिया ने कहा कि तिरंगे की आन-बान-शान के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने जान दी आज उत्तर प्रदेश की राजनीति में उसी तिरंगे की शान में गुस्ताखी की जा रही है, तिरंगे की शान में चोट पहुँचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि, हम ईमानदारी और शिक्षा के जरिए विकास की राजनीति उत्तर-प्रदेश के गाँव-गाँव तक लेकर जाएंगे और तिरंगे की आन-बान-शान को वापस लाने का काम करेंगे। आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाल संकल्प लेगी कि इस तिरंगे के नीचे रहने वाले हर बच्चे, महिला, बुजुर्ग और किसान को उनका अधिकार मिले।

शिक्षा के जरिए विकास की राजनीति उत्तर-प्रदेश के गाँव-गाँव तक लेकर जाएंगे: सिसोदिया

आगे सिसोदिया ने कहा कि भाजपा वाले राष्ट्रवाद की बाद करते है, लेकिन जब तिरंगे के नीचे खड़े लोगों के बच्चों को शिक्षा देने की बात आती है तो शिक्षा देना तो दूर बे वच्चों के मिड-डे-मील के पैसे खा जाते है। जब कोई पत्रकार इसपर सवाल उठाता है कि बच्चों को मिड-डे-मील में नून-तेल-रोटी क्यों दिया जा रहा है तो उसे गिरफ्तार कर 6 महीने के लिए जेल में डाल दिया जाता है।  भाजपा के इस कृत्य से तिरंगे की शान में बट्टा लगता है।

बच्चों को मिड-डे-मील में नून-तेल-रोटी क्यों दिया जा रहा है : मनीष सिसोदिया

उन्होंने साझा किया कि 3 दिन पहले उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक प्रसूता स्त्री ने बेड के अभाव में अस्पताल के बाहर रोड पर दम तोड़ दिया।  उत्तर प्रदेश सरकार इतनी निकम्मी हो चुकी है कि वो प्रसूता स्त्री को बेड उपलब्ध नहीं करवा पा रही है, ये बेहद शर्मनाक बात है और इससे तिरंगे की शान में बट्टा लगता है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि, उत्तर प्रदेश सरकार न तो बेरोजगारों को नौकरी दे पा रही है और न ही किसानों को उनकी फसलों का वाज़िब दाम मिल रहा है। पूरे प्रदेश में हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है। हम ईमानदारी और शिक्षा के जरिए विकास की राजनीति उत्तर-प्रदेश के गाँव-गाँव तक लेकर जाएंगे और आजादी के 75वें साल में ये संकल्प लेते है कि अपने काम के जरिए हम तिरंगे की आन-बान-शान को बढ़ाएंगे। बाबा साहब और बाकि स्वतंत्रता सेनानियों ने जैसे भारत का सपना देखा था उस उद्देश्य को पूरा करने का काम करेंगे।

Recent Posts

Advertisement

LSG vs MI: नेहल वढेरा और टिम डेविड ने मुंबई को संभाला, टीम ने 20 ओवर में बनाए 144 रन

LSG vs MI: मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 144 रन बनाए…

April 30, 2024

Bihar: राइस मिल की इमारत ढही, दो मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल

Rohtas News: घटना रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र की है. यहां मंगलावर की दोपहर…

April 30, 2024

Chitrakoot: संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी आग, झुलसे पति-पत्नी

Chitrakoot: चित्रकूट जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लग गई. आग के चपेट…

April 30, 2024

MP: प्यार, शक और हत्या… एमपी के गुना में दिल दहलाने वाली वारदात

Crime in MP: मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक सनकी प्रेमी की दिल को झकझोर…

April 30, 2024

Lok Sabha Election 2024: BJP सांसद मेनका 1 मई को दाखिल करेंगी नामांकन, प्रभारी मंत्री आशीष पटेल व संजय निषाद रहेंगे मौजूद

Lok Sabha Election 2024: सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी बुधवार 1 मई को…

April 30, 2024

CM नायब सिंह सैनी बोले- हरियाणा की जनता 10 की 10 सीटें नरेंद्र मोदी को तीसरी बार PM बनाने का काम करेगी

Haryana Politics: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हरियाणा की जनता 10 की…

April 30, 2024

This website uses cookies.