Advertisement

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज होगी Kisan Mahapanchayat, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Kisan Mahapanchayat of farmers in delhi ramleela ground
Share
Advertisement

Kisan Mahapanchayat: संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की आज दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी महारैली होने जा रही है। जिसे किसानों द्वारा किसान महापंचायत (Kisan Mahapanchayat)  का नाम दिया गया है। इस किसान महापंचायत का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा गया है। इसके मद्देजनर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) द्वारा राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Advertisement

Kisan Mahapanchayat: दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

किसान महापंचायत को देखते हुए आज दिल्ली पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस  (Delhi Traffic Police) ने लोगों को कई रास्तों से होकर न जाने से बचने की सलाह दी है। इसके साथ ही लोगों से एडवाइजरी को मानने की भी अपील की है।

महापंचायत में 6 हजार लोगों के आने की आशंका

बात दें कि किसान महापंचायत में करीब 6 हजार लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है। पंजाब के किसान बड़ी संख्या में महापंचायत में भाग लेने के लिए उत्सुक हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि महापंचायत शांतिपूर्ण होगी। देश के विभिन्न हिस्सों से किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों के बजाय बसों और ट्रेनों से दिल्ली पहुंच रहे हैं।

इन मार्गों से जाने से बचें

ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory) के अनुसार, गुरुवार को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक सामान्य यातायात की आवाजाही नियंत्रित रहेगी। इनमें जो मार्ग शामिल हैं, वो हैं

  • जवाहर लाल नेहरू मार्ग
  • बाराखंभा रोड
  •  बहादुर शाह जफर मार्ग
  • टॉलस्टॉय मार्ग आसफ अली रोड
  • जय सिंह रोड
  • स्वामी विवेकानंद
  • मार्ग संसद मार्ग
  •  नेता जी सुभाष मार्ग
  • बाबा खड़ग सिंह मार्ग
  • मिंटो रोड
  • अशोक रोड
  • महाराजा रणजीत सिंह पर फ्लाईओवर
  •  कनॉट सर्कस
  • भवभूति मार्ग
  •  डीडीयू मार्ग
  • चमन लाल मार्ग

इसके साथ ही रामलीला मैदान के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें- Delhi fire News: शास्त्री नगर के 4 मंजिला मकान में लगी भीषण आग, चपेट में आने से 9 लोग घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *