Advertisement
Delhi NCR

केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, नियमित रूप से होंगी NCCSA की बैठक, आतिशी ने जारी किया आदेश

Share
Advertisement

राजधानी दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने नेशनल कैपिटल सिविल सर्विस अथॉरिटी की बैठक के गतिरोध को खत्म करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने फैसला लिया है कि विभिन्न विभाग और नेशनल कैपिटल सिविल सर्विस अथॉरिटी के बीच बेहतर समन्वय के लिए अब नियमित रूप से अथॉरिटी की बैठकें होती रहेंगी। इस बाबत सर्विसेज और विजिलेंस मंत्री आतिशी ने आदेश जारी किया है।

Advertisement

इस विषय पर अधिक जानकारी साझा करते हुए सर्विसेज मंत्री आतिशी ने कहा कि, नेशनल कैपिटल सिविल सर्विस अथॉरिटी की बैठक के गतिरोध को ख़त्म कर अब नियमित रूप से अथॉरिटी की बैठक शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि, जनता द्वारा चुनी हुई सरकार, सरकार के विभागों और नेशनल कैपिटल सिविल सर्विस अथॉरिटी के बीच जितना बेहतर समन्वय होगा उतने अच्छे से जनता के काम होंगे। इसलिए केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली के लोगों के हित में हो रहे कामों में कोई बाधा न आये इसलिए नेशनल कैपिटल सिविल सर्विस अथॉरिटी की बैठक होना जरुरी है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश आने तक अथॉरिटी की मीटिंग नियमित रूप से होती रहेगी और सर्विसेज अथॉरिटी की बैठक कब, कैसे हो और कैसे सभी विभागों का अथॉरिटी के साथ समन्वय हो इसके लिए सरकार सिस्टम बनाएगी।

सर्विसेज मंत्री आतिशी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जीएनसीटीडी अमेंडमेंट का जो अध्यादेश आया था और अब संसद में पास हुए इसके बिल के तहत दिल्ली में एक नेशनल कैपिटल सिविल सर्विस अथॉरिटी बनाई गई है। लेकिन पिछले कुछ समय से सरकार और अफसरशाही के बीच कई प्रकार के गतिरोध आ रहे थे, जिस कारण पिछले कुछ समय से इस नेशनल कैपिटल सिविल सर्विस अथॉरिटी की मीटिंग नहीं हो पा रही थी। ऐसे में जनता के हित को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि जल्द से जल्द नेशनल सिविल सर्विस अथॉरिटी की बैठकें शुरू हो।

दिल्ली के सभी विभागों में और नेशनल कैपिटल सिविल सर्विस अथॉरिटी के बीच समन्वय कैसे बन पाए इसके लिए बतौर सर्विसेज मंत्री आतिशी ने एक आर्डर जारी किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने ये फैसला लिया है और हम संविधान का सम्मान करते है। अब जब ये बिल संसद द्वारा पास किया गया है तो जबतक ये बिल कानून है हम इसका सम्मान करेंगे।

उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते है कि, आगे जनता के काम न रुके इसलिए नियमित रूप से नेशनल कैपिटल सिविल सर्विस अथॉरिटी की बैठक होगी। उन्होंने कहा कि बेशक हमने इस कानून को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया है, लेकिन जबतक ये सर्विसेज एक्ट हमारे देश का कानून है हम इसका सम्मान करेंगे। हम इसका सम्मान इसलिए भी करेंगे क्योंकि हम चाहते है कि दिल्ली वालों के काम होते रहे और उनके कोई भी काम न रुके। इसलिए जरुरी है कि नेशनल कैपिटल सिविल सर्विस अथॉरिटी की बैठक हो और सभी विभागों में अथॉरिटी में समन्वय बना रहे। इसके लिए सरकार सिस्टम बनाएगी कि सर्विसेज अथॉरिटी की बैठक कब, कैसे हो और कैसे सभी विभागों का अथॉरिटी के साथ समन्वय हो।

Recent Posts

Advertisement

माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए सपा को दे दीजिए अगले 25 वर्ष की स्वतंत्रता- सीएम योगी

CM Yogi in Prayagraj: गरीब की मौत पर समाजवादी पार्टी की संवेदनाएं मर जाती हैं…

May 19, 2024

बिहार में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह… हम POK लेकर रहेंगे

Amit Shah in Bihar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बिहार के पश्चिम चंपारण पहुंचे.…

May 19, 2024

टीएमसी को अवैध घुसपैठिए अपने लगते हैं और अन्य राज्यों के भारतीय बाहरी- पीएम मोदी

PM Modi in Medinipur: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को…

May 19, 2024

पाकिस्तान को पता चल गया… यह नया भारत,छेड़ा तो छोड़ेगा नहीं- CM योगी आदित्यनाथ

CM Yogi in Pratapgarh: प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पाक अधिकृत…

May 19, 2024

West Bengal: एक जैसे हैं TMC, कांग्रेस और लेफ्ट के पाप- पीएम मोदी

PM Modi in Vishnupur:  पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में एक जनसभा को…

May 19, 2024

फूलपुरः अखिलेश और राहुल गांधी की साझा रैली में मची भगदड़, बैरिकेडिंग तोड़ मंच के पास पहुंचे समर्थक

Stampede at the rally: प्रयागराज के फूलपुर में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त…

May 19, 2024

This website uses cookies.