Advertisement
Delhi NCR

केजरीवाल सरकार दिल्ली को बना रही ‘झीलों का शहर’, पर्यटकों के लिए नया टूरिस्ट स्पॉट बनेगी रोहिणी झील

Share
Advertisement

नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार (Kejriwal Goverment) दिल्ली (Delhi) की झीलों को पुनर्जीवित कर उन्हें आकर्षक पर्यटन स्थलों में तब्दील करने में जुटी है। इसी कड़ी में दिल्ली के जल मंत्री व दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन (Satyendera Jain) ने रोहिणी सेक्टर-25 स्थित रोहिणी झील का मुआयना किया। परियोजना में जारी विभिन्न इकाइयों के कार्यों की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा की। जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने अधिकारियों को विभिन्न पहलुओं पर सुझाव दिए, जो दिल्ली सरकार द्वारा चलाई जा रही झीलों के कायाकल्प परियोजना का हिस्सा है।

Advertisement

32 एकड़ में रोहिणी झील विकसित कर रही दिल्ली सरकार

साथ ही उन्होंने अधिकारियों से झील को उम्मीदों के अनुरूप बदलने और समय से गुणवत्ता पूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा इकोलॉजिकल सिस्टम को बनाए रखने और लागत प्रभावी तरीकों के साथ ज्यादा से ज्यादा अंडरग्राउंड वॉटर रिचार्च करने के लिए परियोजना को तैयार करने के लिए कहा है। केजरीवाल सरकार, दिल्ली को ‘झीलों का शहर’ बनाने के सपने को साकार करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। इस परियोजना के तहत पहले चरण में सरकार की ओर से 250 जलाशयों और 23 झीलों को जीवंत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य शहरी बाढ़ को रोकना और अवरुद्ध नालियों से बचने के लिए विभिन्न जलाशयों का निर्माण करना है।

आठ महीने के अंदर परियोजना के पूरा होने की उम्मीद: Satyendera Jain

दिल्ली सरकार (Delhi Goverment) ‘सस्टेनेबल मॉडल’ का उपयोग करके झीलों का कायाकल्प कर रही है। झीलों के आस-पास पर्यावरण तंत्र को जीवंत करने के लिए देसी पौधे लगाए जा रहे है। साथ ही सभी जल निकायों को सुंदर रूप देने की दिशा में कड़ी मेहनत की जा रही है। रोहिणी झील राजधानी में पुनर्जीवित होने वाली 23 झीलों में से एक है और इसे जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने एक प्रमुख परियोजना के रूप में भी नामित किया गया है। झीलों के कायाकल्प के लिए झील का सुंदरीकरण, भू-निर्माण और ट्रीटमेंट प्लांट्स का निर्माण किया जा रहा है। रोहिणी झील और रोहिणी एसटीपी, दोनों 100 एकड़ जमीन पर है, जिसमें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट 20 एकड़ पर और झील 80 एकड़ में विकसित की जा रही है।

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रही झील

इस झील में 15 एमजीडी की क्षमता वाले एसटीपी से उपचारित पानी को एकत्रित किया जाएगा। साथ ही बरसात का पानी भी यहाँ पर एकत्रित किया जा सकेगा जिससे आने वाले कुछ सालों में भूजल स्तर में बढ़ोतरी होगी। जल मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendera Jain) का प्राथमिक उद्देश्य 80 एकड़ भूमि पर बनाई जाए रही रोहिणी झील को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है, ताकि यह लोगों के मनोरंजन के लिए टूर‍िस्‍ट स्‍पॉट बन सके। यह परियोजना 8 महीने की समय सीमा में पूरा होने की उम्मीद है। इसके पूरा होने के एक महीने बाद ही पर्यटकों के लिए ओपन किया जाएगा।

Recent Posts

Advertisement

काशी और अयोध्या के बाद अब हम मथुरा की ओर बढ़ चले हैं : फिरोजाबाद में बोले CM योगी आदित्यनाथ

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने एक बार फिर कांग्रेस (Congress) और…

April 27, 2024

‘चाचा’ पूछते थे… नौकरी के लिए पैसा कहां से लाओगे, अपने पिता के घर से?- तेजस्वी यादव

Tejashwi in Khagadiya and Patna: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने…

April 27, 2024

Hathras: कांग्रेस के समय किसान आत्महत्या और भ्रष्टाचारी ऐश करता था, कांग्रेस पर CM योगी का वार

Hathras: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार 27 अप्रैल को क्रीड़ा स्थल सिकंदराराऊ में हाथरस लोकसभा…

April 27, 2024

65 सालों में कांग्रेस कुछ नहीं कर पाई, 10 सालों में मोदी ने तस्वीर बदल दी- शिवपुरी में बोले सिंधिया

MP Politics: केंद्रीय मंत्री और गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गांव…

April 27, 2024

Sasaram: चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, चार लोगों की झुलसकर मौत

Fire in Sasaram: खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से झोंपड़ी में आग लग गई.…

April 27, 2024

Hamirpur: मर गई इंसानियत, सरकारी शव वाहन ने शव ले जाने के नाम पर लिए 3 हजार रुपए, वीडियो वायरल

Hamirpur: यूपी के हमीरपुर जिले के राठ सीएचसी में मानवता को शर्मसार करने वाला एक…

April 27, 2024

This website uses cookies.