Advertisement
Delhi NCR

भारत में कोई गुंडागर्दी करता है तो वो BJP में जाता है- सौरभ भारद्वाज

Share
Advertisement

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक व दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj) ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर देश के बिगड़ते हुए माहौल पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के आवास पर हमला करने वाले लोगों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा के राष्ट्रीय नेता सम्मानित करते और फूल मालाएं पहना रहे थे।

Advertisement

उन्नाव में बलात्कारी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के साथ खड़ी थी BJP सरकार

उन्होनें कहा कि BJP के इतिहास को देखकर मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि भाजपा पूरी दुनिया में इकलौती ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसने बलात्कारियों के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली थी। 2018 में जम्मू और कश्मीर राज्य के कठुआ जिले में छह दरिंदों ने एक 8 साल की बच्ची का बलात्कार किया था। उन बलात्कारी आरोपियों के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और भाजपा के दो मंत्रियों ने तिरंगा यात्रा निकाली थी। यह हैरानी की बात है कि देश में सरकार चला रहा एक राजनीतिक दल बलात्कारियों के पक्ष में समर्थन यात्रा निकाल रहा है।

AAP इकलौती एक ऐसी पार्टी है जो ईमानदार, देशभक्त और शरीफ लोगों की पार्टी

ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj) ने कहा, साल 2017 में उन्नाव में भाजपा के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने एक लड़की का बलात्कार किया था। मासूम लड़की की मौत हो गई। बेटी को इंसाफ दिलवाने और बलात्कार के आरोपियों को पकड़वाने के लिए उसका पिता दर-दर भटकता रहा और पुलिस कस्टडी के अंदर उसकी हत्या कुलदीप सिंह सेंगर ने करवाई। भाजपा के सभी मंत्री, पूरा सिस्टम, पूरी सरकार अपने बलात्कारी हत्यारे विधायक के पक्ष में खड़े रहे। कठुआ और उन्नाव को दोनों ही मामलों में जिन बलात्कारियों के साथ भाजपा खड़ी थी, उन दोनों मामलों में सजा दी गई।

भाजपा ऐसी राजनीतिक पार्टी जिसने बलात्कारियों के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली थी

सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj) ने बताया कि इतिहास से साफ है कि अगर अमेरिका में कोई व्यक्ति गुंडागर्दी करता है तो उसे जेल भेज दिया जाता है। लेकिन अगर हमारे देश में कोई गुंडागर्दी करता है तो वो भाजपा में जाता है। यूरोप में बलात्कारी का पूरी तरह बहिष्कार कर जेल भेज दिया है। हमारे देश में कोई बलात्कारी है तो वह सोचता है कि चलो भाजपा जाया जाए। क्योंकि भाजपा गलत कार्यों को सपोर्ट करती है। साथ ही उनके सहयोग में खड़ी होती है। आज देश में गुंडागर्दी और लफंगागिरी करने वालों के सपोर्ट में भारतीय जनता पार्टी मौजूद है। भाजपा देश में कभी भी शिक्षा पर जोर नहीं देती, क्योंकि अगर देश शिक्षित हो जाएगा तो हजारों- लाखों अनपढ़ लफंगे भाजपा को कहां से मिलेंगे।

Read Also:- अज़ान के मुद्दे पर राघव चड्ढा का बयान, बोले- AAP सभी धर्मों में विश्वास करने वाली पार्टी

Recent Posts

Advertisement

दो चरणों में मोदी ने सेंचुरी लगा दी और दोनों शहजादों का अभी तक खाता भी नहीं खुला, मैनपुरी में बोले अमित शाह

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय…

April 28, 2024

वो जिसे आपने जाना, परखा और पास किया, PM मोदी बोले- इंडी अलायंस वालों ने निकाला नया फॉर्मूला

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के दावणगेरे में सार्वजनिक जनसभा को…

April 28, 2024

Pilibhit: कार और ट्रैक्टर ट्राली के बीच जबरदस्त भिड़ंत, दुल्हे समेत सात लोग हुए घायल, एक की मौत

Pilibhit: पीलीभीत जिले में बीसलपुर दियोरिया कला मार्ग पर रविवार को आमने-सामने से तेज गति…

April 28, 2024

अखिलेश का बीजेपी पर निशाना, बोले- नौजवानों का भविष्य अंधकार में डाला, न नौकरी दी और न दिया रोजगार

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के संभल में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने जनसभा…

April 28, 2024

UP: CM योगी ने बदायूं में जनसभा को किया संबोधित, बोले- अखाड़ा सजने से पहले ही हार मान चुकी है सपा

UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा…

April 28, 2024

This website uses cookies.