नई दिल्ली: दिल्ली के पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने आज सेंट्रल रिज में ‘वन महोत्सव’ की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के सभी विधानसभाओं में विधायकों के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया जा रहा है। साथ ही, डिप्टी सीएम, कैबिनेट मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष अलग-अलग जगहों में इस महावृक्षारोपण अभिायन का नेतृत्व करेंगे। केजरीवाल सरकार ने अपने इस कार्यकाल में दो करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसके तहत इस साल 35 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
वन महोत्सव की अभियान की शुरुआत करने के बाद सेंट्रल रिज में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने सभी पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि केजरीवाल सरकार द्वारा उठाए गए तमाम उपायों के परिणामस्वरूप दिल्ली के अंदर हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर ) में काफी इज़ाफ़ा देखा गया है। दिल्ली में जहाँ साल 2013 में हरित क्षेत्र 20 फीसद था वह केजरीवाल सरकार के प्रयासों के कारण, साल 2021 में बढ़कर 23.06 फीसदी हो गया है। समर एक्शन प्लान के 14 बिन्दुओ में शामिल वृक्षारोपण महाअभियान को गति देने के लिए आज सेंट्रल रिज से वन महोत्सव की शुरूआत हो रही है, और अगले 15 दिनों तक दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में इस महोत्सव के तहत वृक्षारोपण का महा अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दिल्ली के ग्रीन बेल्ट को बढ़ाने और दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए हर साल वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस साल वृक्षारोपण महाअभियान के तहत 35 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। जिसे सभी सम्बंधित 19 विभागों की हरित एजेंसी द्वारा पूरा किया जाएगा। इस अभियान के तहत लगभग 29 लाख पौधे लगाए जाएंगे और साथ ही लगभग 7 लाख पौधों का मुफ्त वितरण किया जाएंगे।
New Delhi: आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फंडिंग से जुड़े घिसे-पिटे आरोप…
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार (6 अप्रैल) को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त…
Jalandhar: जालंधर-पठानकोट रोड पर रायपुर रसूलपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हो गया. हादसे…
Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सोमवार(6 मई) को लोकसभा चुनाव के…
Sant Kabir Nagar: संत कबीर नगर जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में…
Unnao: कांग्रेस और सपा का इतिहास प्रभु राम का विरोध करने वाला रहा है। कांग्रेस…
This website uses cookies.