Advertisement
Delhi NCR

एनबीसीसी की साइट के निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लघंन मिलने पर केजरीवाल सरकार ने लगाया 5 लाख का जुर्माना

Share
Advertisement

नई दिल्ली:  दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने‌ एंटी डस्ट अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की है। इसके तहत आज  कड़कड़डूमा में एनबीसीसी की साइट का निरीक्षण किया। नियमों का उल्लघंन मिलने पर पांच लाख का जुर्माना लगाया। गोपाल राय ने कहा कि इस अभियान के तहत 25 विभागों की टीमें दोबारा से दिल्ली में निर्माणाधीन साइटों का निरीक्षण करेंगी। एंटी डस्ट अभियान के पहले चरण में 450 निर्माणाधीन साइटों पर अनियमितता पाए जाने पर  करीब 1.30 करोड़ का जुर्माना लगाया गया।

Advertisement

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने‌ एंटी डस्ट अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की

राय‌ ने आज एंटी डस्ट अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की है। जिसके तहत आज कड़कड़डूमा क्षेत्र में एनबीसीसी की निर्माणाधीन ‌साइट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चारों तरफ पराली जलने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले 10 दिनों में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में 45 हजार से ज्यादा जगहों पर पराली जलायी गई। हवा के रूख में बदलाव के साथ प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है।

इस अभियान के तहत 25 विभागों की टीमें दोबारा से दिल्ली में निर्माणाधीन साइटों का निरीक्षण करेंगी- गोपाल राय

उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर एंटी डस्ट अभियान की शुरुआत अक्टूबर से की गई थी। उसका दूसरा चरण आज से शुरू किया जा रहा है। हमारी टीमें दोबारा से दिल्ली में निर्माणाधीन साइटों का निरीक्षण करेंगी। निर्माणाधीन साइटों पर धूल के कण उड़कर हवा में मिलते हैं, जिससे  पीएम 10, पीएम 2.5 के स्तर में बढ़ोतरी होती है। ऐसे में एंटी डस्ट अभियान का दूसरा चरण आज से शुरू किया है। दिल्ली के अंदर करीब 25 विभागों को एंटी डस्ट टीम बनाने का निर्देश दिया है।

एंटी डस्ट अभियान के पहले चरण में 450 निर्माणाधीन साइटों पर अनियमितता पाए जाने पर करीब 1.30 करोड़ का जुर्माना लगाया गया-राय

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि एंटी डस्ट अभियान के पहले चरण में करीब ढ़ाई हजार साइटों का डीपीसीसी की टीम ने निरीक्षण किया था। उनमें से 450 साइटें ऐसी थी, जहां पर नियमों का उल्लंघन पाया गया था। उन पर करीब 1.30 करोड़ का जुर्माना लगाया गया था। एंटी डस्ट अभियान के दूसरे चरण के पहले दिन कड़कड़डूमा में एनबीसीसी की साइट का निरीक्षण किया। यहां पर काफी नियमों का पालन करते हुए पाया गया। लेकिन कुछ जगहों पर धूल प्रदूषण रोकने के सही इंतजाम नहीं मिले। जिसके बाद एनबीसीसी के ऊपर 5 लाख का जुर्माना लगाया गया है। जिससे कि इन नियमों का ठीक से पालन हो सके।

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.