Advertisement
Delhi NCR

चांदनी चौक के पुनर्विकास और सौदर्यीकरण के दौरान सड़कों की खूबसूरती, पर्यटकों की सुविधाओं और सुरक्षा का रखा गया है पूरा ख्याल: CM केजरीवाल

Share
Advertisement

नई दिल्ली:  दिल्ली सरकार द्वारा किए गए पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण कार्य के चलते चांदनी चौक दिल्ली का प्रमुख पर्यटन स्थल बन गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चांदनी चौक के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया। पुनर्विकास के दौरान सड़कों की खूबसूरती, पर्यटकों की सुविधाओं और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा गया है।

Advertisement

दिल्ली का प्रमुख पर्यटन स्थल बना चांदनी चौक, सीएम अरविंद केजरीवाल ने पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने कहा कि टूटी सड़कें, ट्रैफिक जाम, लटकते बिजली के तार, चांदनी चौक की पहले तश्वीर हुआ करती थी। वहीं, अब पूरे दिल्ली के लोग देखने आ रहे हैं कि चांदनी चौक कितनी खूबसूरत जगह बन गई है। विकसित किए गए इस पूरे स्ट्रेच को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए अभी और भी कई योजनाएं हैं। इस पुनर्विकसित एरिया में रात 12 बजे तक स्ट्रीट फूड की अनुमति रहेगी, ताकि यहां आने वाले लोग खाने का आनंद ले सकें।

टूटी सड़कें, ट्रैफिक जाम, लटकते बिजली के तार, चांदनी चौक की पहले तस्वीर हुआ करती थी: CM

वहीं, शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि आज चांदनी चौक की मुख्य सड़क दिल्ली की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यह पुनर्विकास कार्य एक झलक है कि कैसे दिल्ली सरकार पूरी दिल्ली को दुनिया का सबसे सुंदर शहर बनाएगी।

विकसित किए गए इस पूरे स्ट्रेच को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए अभी और भी कई योजनाएं: CM केजरीवाल

चांदनी चौक के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण कार्य के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन और स्थानीय विधायक पारलाद सिंह साहनी समेत पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सर्व प्रथम फीटा काट कर चांदनी चौक के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन और नाम पट्टिका अनावरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चांदनी चौक के प्रोजेक्ट कार्य और जनता को उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया।

पुनर्विकसित एरिया में रात 12 बजे तक स्ट्रीट फूड की अनुमति रहेगी, ताकि यहां आने वाले लोग खाने का आनंद ले सकें- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर कहा, ‘‘माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में चांदनी चौक का पुनर्विकास किया गया है। आज चांदनी चौक की मुख्य सड़क दिल्ली की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यह पुनर्विकास कार्य एक झलक है कि कैसे दिल्ली सरकार पूरी दिल्ली को दुनिया का सबसे सुंदर शहर बनाएगी।’’

Recent Posts

Advertisement

Sasaram: चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, चार लोगों की झुलसकर मौत

Fire in Sasaram: खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से झोंपड़ी में आग लग गई.…

April 27, 2024

Hamirpur: मर गई इंसानियत, सरकारी शव वाहन ने शव ले जाने के नाम पर लिए 3 हजार रुपए, वीडियो वायरल

Hamirpur: यूपी के हमीरपुर जिले के राठ सीएचसी में मानवता को शर्मसार करने वाला एक…

April 27, 2024

Allegation: इलाज के लिए मांगी रिश्वत, नहीं दे पाए तो गर्भवती महिला को तड़पता छोड़ा, मौत

Death of Pregnant Woman:  शेखपुरा में स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही और घूसखोरी के आरोप लगे…

April 27, 2024

प्रियंका गांधी का बीजेपी पर निशाना, बोलीं- ‘पिछले 10 सालों में बस बड़ी-बड़ी बातें हुईं…’

Lok Sabha Election 2024: गुजरात के वलसाड में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, "...कांग्रेस…

April 27, 2024

Shahrukh Khan : आखिर क्यों अपने पिता की वजह से कभी कश्मीर नहीं घूमे शाहरुख़ खान

Shahrukh Khan : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान का कश्मीर के साथ एक गहरा रिश्ता…

April 27, 2024

सास को दिल दे बैठी बहू, शारीरिक संबंध बनाने को कर रही मजबूर…करना चाहती है ‘वो वाला’ प्यार, देखें वीडियो

Viral Video: यूं तो समलैंगिकता के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं पर, उत्तर…

April 27, 2024

This website uses cookies.