Advertisement
Delhi NCR

सीएम केजरीवाल के संघर्ष की बदौलत दिल्ली ने पाया नया मुकाम, प्रति वर्ग मील में सबसे अधिक सीसीटीवी लगाने वाला दुनिया का पहला शहर बना

Share
Advertisement

नई दिल्ली:  सीएम अरविंद केजरीवाल की मेहनत और संघर्ष की बदौलत दिल्ली ने दुनिया में एक नया मुकाम हासिल किया है। दिल्ली आज प्रति वर्ग मील में सबसे अधिक सीसीटीवी लगाने के मामले में दुनिया का पहला शहर बन गया है। दिल्ली में प्रति वर्ग मील 1826 सीसीटीवी लगाए गए हैं, जो चेन्नई से 3 गुना अधिक और मुंबई से 11 गुना अधिक है।

Advertisement

सीएम केजरीवाल के संघर्ष की बदौलत दिल्ली ने पाया नया मुकाम

इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रति वर्ग मील में लगाए गए सीसीटीवी के मामले में दिल्ली दुनिया भर के 150 शहरों में पहले स्थान पर है और शंघाई, न्यूयॉर्क व लंदन जैसे शहरों को भी पीछे छोड़ दिया है। महिला सुरक्षा को मजबूती देने के लिए प्रतिबद्ध दिल्ली सरकार ने अब तक 2.75 लाख सीसीटीवी लगाए हैं और अगले कुछ महीने में 1.4 लाख सीसीटीवी और लगाए जाएंगे।

दिल्ली प्रति वर्ग मील में सबसे अधिक सीसीटीवी लगाने वाला दुनिया का पहला शहर बना

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हमें यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि दिल्ली ने प्रति वर्ग मील में सबसे अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के मामले में शंघाई, न्यूयार्क और लंदन जैसे शहरों को भी पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली में प्रति वर्ग मील 1826 कैमरे लगे हैं, जबकि लंदन में प्रति वर्ग मील 1138 कैमरे लगे हैं।

केजरीवाल सरकार ने केंद्र की हर बांधाओं को दूर कर हासिल किया मुकाम

केजरीवाल सरकार अपने नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित माहौल देने के लिए शुरू से ही प्रतिबद्ध है। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूरी दिल्ली को सीसीटीवी कैमरों से कवर करने की योजना बनाई। जब दिल्ली सरकार ने सीसीटीवी प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के प्रयास तेज किए, तब केंद्र सरकार और एलजी द्वारा विभिन्न तरह की बांधाएं डाली गई।

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha Election 2024: प्रशासन की टीमें लगातार सक्रिय, 24 घंटे हो रही निगरानी

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर स्टैटिक टीमें क्षेत्रों में लगा दी…

April 27, 2024

Nalanda: करंट लगने से तीन लोगों की मौत, ख़बर सुन परिवार की महिला को आया हार्ट अटैक

Death due to electric Shock:  नालंदा में तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो…

April 27, 2024

Lucknow: ईवीएम पर सवाल उठाने वाले वही लोग हैं जो कभी बैलेट लूटा करते थे, विपक्ष पर बरसे CM योगी

Lucknow: सीएम योगी शनिवार को अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।…

April 27, 2024

Noida Fire: सेक्टर 62 में निर्माणाधीन भवन के टॉप फ्लोर पर लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

Noida Fire: यूपी के नोएडा में एक निर्माणाधीन इमारत में आग लगने से हड़कंप मच…

April 27, 2024

देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा…जे.पी. नड्डा बोले- सही मायने में किसी ने काम किया है, तो…

Lok Sabha Election 2024: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की उपस्थिति में सैकड़ों लोग…

April 27, 2024

This website uses cookies.