Advertisement

Delhi: शैली ओबेरॉय होंगी AAP की मेयर प्रत्याशी, संजय सिंह ने दी जानकारी

Share
Advertisement

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में महापौर पद के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। बता दें कि एक बार फिर चुनावी मैदान में आप की तरफ से मेयर पद के लिए शैली ओबेरॉय को प्रत्याशी बनाया गया है। इस बात की जानकारी आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार (17 अप्रैल) को प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान दी।

Advertisement

संजय सिंह ने बताया कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में इस बार भी महापौर पद के लिए डॉ. शैली ओबेरॉय और उप महापौर पद के लिए आले मोहम्मद फिर से उम्मीदवार होंगे और आज ही यह दोनों अपना-अपना नामांकन भी करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि यह फैसला आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिया है।

राजधानी में फरवरी के महीने में बड़ी जद्दोजहद के बाद मेयर का चुनाव हुआ था। इस चुनाव में भी शैली ओबेरॉय और आले मोहम्मद ने मेयर और डिप्टी मेयर के पद का चुनाव जीता था। इस चुनाव में 150 वोट हासिल कर जीत हासिल की थी तो दूसरी तरफ 147 वोट हासिल कर आले मोहम्मद ने डिप्टी मेयर का चुनाव जीता था।

38 दिनों के लिए चुना गया मेयर

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद शैली ओबेरॉय 84 दिनों बाद मेयर पद का चुनाव जीती थीं लेकिन उन्हें ये सीट केवल 38 दिनों के लिए ही मिली है। ऐसा क्यों चलिए वो हम आपको बताते हैं। दरअसल, इसके लिए एमसीडी एक्ट को जानना जरूरी है, जिसमें एक अप्रैल से 31 मार्च तक के लिए ही मेयर चुन जाता है। डीएमसी एक्ट की धारा दो (67) के अनुसार एमसीडी का वर्ष अप्रैल माह के प्रथम दिन से शुरू होता है। इस तरह अगले साल 31 मार्च को वर्ष समाप्त हो जाता है। इस लिहाज से 22 फरवरी को शैली ओबेरॉय मेयर चुनी गई थी, जिनका कार्यकाल 31 मार्च को खत्म हो गया। इस तरह से वह सिर्फ 38 दिनों तक ही मेयर पद पर रहकर काम-काम कर सकी हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, अब दिल्ली में मेयर पद का चुनाव अप्रैल के अंत में होगा।

ये भी पढ़ें: आबकारी घोटाला मामला: केजरीवाल से नौ घंटे बाद पूछताछ खत्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *