Advertisement

दिल्ली: तीन साल से तिहाड़ में बंद शाहरुख पठान को मिली जमानत, पुलिस पर ताना था बंदूक

Share
Advertisement

Delhi Karkardooma Court News: राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में साल 2020 में हुए दंगे के दौरान दिल्ली पुलिस पर तमंचा तानने वाले शाहरुख पठान को बेल मिल गई है। कड़कड़डूमा कोर्ट ने शनिवार को आरोपी शाहरुख पठान को बेल दे दी है। बता दें, शाहरुख पठान 3 अप्रैल 2020 से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था। साथ ही मामले में अदालत ने कहा कि मामले से जुड़े तमाम तथ्यों और साक्ष्य इस मामले में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है तमाम गवाहों के बयान दर्ज किया जा चुके हैं।

Advertisement

पुलिसकर्मी पर तानी थी बंदूक

बता दें, दिल्ली के जाफराबाद-मौजपुर एरिया में शाहरुख पठान ने दिल्ली पुलिसकर्मी के ऊपर तमंचा तानी थी। इसका मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी शाहरुख पठान को यूपी के शामली जनपद से गिरफ्तार किया था उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में रोहित शुक्ला नामक शख्स की शिकायत भी जोड़ दी गई थी। जिसमें दावा किया था कि शाहरुख पठान ने दंगा और हिंसा के दौरान गोली भी चलाई थी।

साल 2022 में पैरोल पर बाहर आया था शाहरुख

आपको बता दें कि पिछले साल मार्च, 2022 में शाहरुख पठान को पैरोल पर छोड़ा गया था। इस दौरान उसे चार घंटे के लिए पैरोल मिली थी। यह पैरोल शाहरुख को उसके बीमार पिता से मिलने के लिए मिली थी। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने उसका स्वागत भी किया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। शाहरुख के खिलाफ दिल्ली की एक कोर्ट ने दंगा से लेकर धार्मिक तनाव को बढ़ावा देने तक के कई अपराधों से संबंधित आरोप तय किए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *