Advertisement
Delhi NCR

Delhi: दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने PCR वैन में की आत्महत्या

Share
Advertisement

Delhi: दिल्ली से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है कि दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने शनिवार को राजधानी शहर के सिविल लाइंस इलाके में आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, उसने एक पीसीआर वैन के अंदर कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 6.25 बजे एक कॉल के जरिए घटना की जानकारी मिली।

Advertisement

ख़बर के मुताबिक, मृतक की पहचान इमरान मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बयान देते हुए कहा कि, “सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल मिली थी जिसमें कहा गया कि एक पीसीआर वैन के प्रभारी इमरान मोहम्मद ने अपने आधिकारिक हथियार से खुद को गोली मार ली है। उन्हें तुरंत बारा हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।”

पुलिस ने कहा कि यह घटना चंदगी राम अखाड़े के पास हुई और पीड़ित ने उस समय खुद को मार डाला जब वैन का चालक कांस्टेबल अतुल भाटी शौच के लिए गया था। घटना की जांच के लिए जिला क्राइम टीम को बुलाया गया है।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पीड़िता द्वारा इतना कठोर कदम उठाने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि इस घटना की आगे की जांच जारी है।

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.