Advertisement

Delhi-NCR: दिल्ली का सदर बाजार हुआ राममय, भगवान राम से जुड़ी चीजों की हो रही है बिक्री..

Delhi NCR Delhi's Sadar Bazaar is being sold related to Rammay Ram delhi-sadar-bazar-becomes-rammay in hindi news
Share
Advertisement

Delhi-NCR: अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा में अब केवल 1 दिन शेष रह गया है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उत्साह का माहौल बना हुआ है। सड़को घरों गली मोहल्लों हर जगह राम नाम का झंडा लहरा रहा है। इसके साथ ही रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या में लगातार तैयारी की जा रही है। दिल्ली में भी रामभक्त खुश हैं। भगवान राम के पोस्टर, बैनर और झंडे भी मार्केट में दिखाई देते हैं।

Advertisement

राजधानी दिल्ली हुई भगवा रंग से रंगीन

बता दें, रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए अब सिर्फ 1 दिन का समय बचा है। यह दिन एक घोषित राष्ट्रीय त्योहार बन गया है। राम नाम और रामधुन हर जगह सुनाई देते हैं। दिल्ली की राजधानी भी भगवा रंगीन दिखती है। हर जगह भगवान राम के पोस्टर, बैनर और झंडे हैं। इसे लोग लगातार खरीदते हैं। इन दिनों, एशिया का सबसे बड़ा शहर बाजार भगवान राम और देवताओं के रंगों से सजाया जा रहा है।

दिल्ली का सदर बाजार हुआ राममय

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भी दिल्ली के सदर बाजार में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इन दिनों यहां रामलला से जुड़े सामान खूब बिके हैं। फिर अयोध्या के राम मंदिर का मॉडल या छोटा सा स्टिकर होगा। देश भर के व्यापारी सदर बाजार से विभिन्न वस्तुओं की खरीद कर उन्हें बाजारों में बेच रहे हैं। यहां जय श्रीराम के नारे वाले स्टिकर से लेकर बैच, कागज की लड़ियां, पटके, कैप, पगड़ी, झंडे, अंग-वस्त्र और राम मंदिर के मॉडल खूब बिक्री हो रही हैं।

कौन-कौन से सामान बिक रहे हैं

पिछले दो महीने से श्रीराम के नारों वाले सामान की बिक्री बढ़ी है और आज पूरा सदर बाजार राममय दिखता है। मांग बढ़ने से कीमतें भी थोड़ी बढ़ी हैं। अलग-अलग उत्पादों की कीमतें 3 रुपये से शुरू होकर 300 रुपये तक जाती हैं। व्यापारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि श्रीराम से जुड़े सामान अभी खूब खरीद रहे हैं। तकरीबन दो करोड़ लोग इससे काम पाए हैं। पिछले दो महीने से विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को अच्छा काम मिल रहा है।

ये भी पढ़ें- Haryana: CM मनोहर लाल खट्टर ने की ट्रेन से यात्रा, हवाई जहाज की जगह ट्रेन को बताया अच्छा…

Follow us on- https://twitter.com/HindiKhabar

Facebook- https://www.facebook.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें