Advertisement

Delhi Metro: अब ऑफिस पहुंचने में हो जाएगी देरी, DMRC ने ट्वीट कर बताई वजह

Share
Advertisement

राजधानी दिल्ली में अपने घर से ऑफिस, स्कूल, कॉलेज जाने के लिए व वापस घर आने के लिए ज्यादातर लोग दिल्ली मैट्रो का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी रोजमर्रा में दिल्ली मैट्रो का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है। आपको बता दें कि दिल्ली मैट्रो की येलो लाइन पर मैट्रो देरी से चल रही है, जिसकी वजह से दफ्तर व कॉलेज जाने वाले लोगों को देरी का सामना करना पड़ रहा है। येलो लाइन की मैट्रो देरी से चल रही है, इस बात की जानकारी खुद दिल्ली मैट्रो ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए दी है।

Advertisement

दिल्ली मैटो ने किया ट्वीट

दिल्ली मैट्रो की ट्वीटर पर जानकारी दी गई है। ट्वीट में लिखा गया है कि येलो लाइन के कश्मीरी गेट और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो देरी से चल रही हैं। ट्वीट में ये भी बताया गया है कि अन्य लाइनों की मैट्रो सुविधा सामान्य है। येलो लाइन के देरी से चलने की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नाराज लोग डीएमआरसी के ट्वीट पर रिएक्ट कर रहे हैं।

येलो लाइन के बारे में

दिल्ली मैट्रो की येलो लाइन पर चलने वाली मैट्रो समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर तक चलती है। समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर तक कुल 49.31 किमी की दूरी तय करती हैं। इस बीच 37 स्टेशन पड़ते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि येलो लाइन के लगभग 19 मैट्रो स्टेशन निर्माणाधीन हैं यानी इन स्टेशन को तैयार किया जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली मेट्रो येलो लाइन ज्यादातर भूमिगत मेट्रो लाइन है, और यह दिल्ली मेट्रो नेटवर्क पर तीसरी सबसे लंबी मेट्रो लाइन है।

ये भी पढ़ें: IGI हवाईअड्डे पर 54 लाख रुपये से ज्यादा के सोने के साथ एक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें