Advertisement

‘G-20 के लिए दुल्हन की तरह सज रही दिल्ली’, सौरभ भारद्वाज बोले- ‘केंद्र ने नहीं लगाई एक चवन्नी..’

Share
Advertisement

सितंबर में होने वाली जी-20 समिट को लेकर तैयारिंया तेज हो गई हैं। बता दें कि आठ सितंबर से 10 सितंबर के बीच दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन होगा। सम्मेलन में 28 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, कई अंतरराष्ट्रीय संगठन के प्रमुख शामिल होंगे। इस बीच दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पीडब्लूडी और एमसीडी का काम जो हुआ है, वह निगम और दिल्ली सरकार के फंड से हुआ है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी और एमसीडी द्वारा (पुनर्विकास) कार्य दिल्ली के करदाताओं के पैसे से किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा पीडब्ल्यूडी को एक पैसा भी नहीं दिया गया है। पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई जा रही हर सड़क दिल्ली सरकार के फंड से है। एमसीडी द्वारा किया गया प्रत्येक सौंदर्यीकरण कार्य दिल्ली सरकार द्वारा आवंटित धन से किया जाता है। दिल्ली देश की राजधानी है… इसे अच्छा बनाना हमारा भी उतना ही कर्तव्य है जितना किसी और का है।

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि एमसीडी द्वारा किया गया सौंदर्यीकरण का काम दिल्ली सरकार द्वारा आवंटित धन से किया गया। दिल्ली देश की राजधानी है, इसे अच्छा बनाना हमारा भी उतना ही कर्तव्य है। एक चवन्नी भी केंद्र सरकार ने नहीं लगाई है। एलजी की जवाबदेही किसी को नहीं है। जबकि हमारी जवाबदेही जनता को है। एलजी दौरा कर सकते हैं उसमें हमें कोई दिक्कत नहीं है।

दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया है। ऐसी व्यवस्था की गई है कि आने वाले पर्यटकों को कोई दिक्कत न हो, उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही जब अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि अपने देश वापस लौटकर जाएं तो कहें अरविंद केजरीवाल की सरकार वाली दिल्ली बहुत खूबसूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें