Advertisement
Delhi NCR

दिल्ली बन रहा है झीलों का शहर, पर्यावरण दिवस के अवसर पर बोले सीएम केजरीवाल

Share
Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर त्यागराज स्टेडियम में पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भी शिरकत की। आपको बता दें कि शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल को विश्वस्तरीय बनाने के बाद अब केजरीवाल सरकार के दिल्ली के पर्यावरण को खूबसूरत और राजधानी को झीलों का शहर बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार दिल्ली की झीलों का अंतराष्ट्रीय स्तर पर संरक्षण और विकास करने के लिए काम कर रही है।

Advertisement

सीएम केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट भी किया है। उन्होंने दिल्ली के शानदार पर्यावरण की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है ‘तिमारपुर में इस खूबसूरत झील और खूबसूरत परिवेश को देखें। पूरी दिल्ली में ऐसी कई झीलें विकसित की जा रही हैं। दिल्ली झीलों का शहर बनता जा रहा है।’

त्यागराज स्टेडियम में आयोजित पर्यावरण सम्मेलन में सीएम केजरीवाल ने अपने संबोधन के दौरान दिल्ली के पर्यावरण को लेकर कई महत्वपूर्ण बाते कहीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली अकेली ऐसी जगह है जहां पेड़ लगातार बढ़ रहे हैं। इस साल दिल्ली सरकार ने 52 लाख पेड़ लगाने का उद्देश्य रखा है। इसमें दिल्ली की जनता और दिल्ली सरकार मिलकर पेड़ लगाएंगे। सीएम ने आगे कहा कि दिल्ली में पेड़ काटने पर 10 पौधे लगाने और जो पेड़ काटने पड़े, उन्हें उस जगह से हटाकर कहीं दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए, ना कि काट कर गिरा दिया जाए, इस उद्देश्य के साथ प्रदूषण को कम करने के लिए काम किया जा रहा है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण की शिकायतों के लिए एक पोर्टल बनाया गया है। जहां करीब 78,000 शिकायतें मिली हैं। दिल्ली में आसपास के राज्यों से ज्यादा प्रदूषण होता है। आसपास के राज्यों में कारखानों इत्यादि से निकली प्रदूषित हवा दिल्ली को प्रदूषित करती है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने झीलों की तस्वीरों को साझा किया। राजधानी की ये झीलें बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। सीएम ने कहा कि ऐसी कई सारी झीलें दिल्ली में तैयार की जा रही हैं। सीएम ने कहा कि दिल्ली अब झीलों का शहर बन रहा है।

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.