Advertisement
Delhi NCR

भाजपा शासित साउथ MCD प्राइवेट माफियाओं को बेच रही दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतें: आतिशी

Share
Advertisement

नई दिल्ली: ‘आप’ विधायक आतिशी ने कहा कि भाजपा शासित साउथ एमसीडी प्राइवेट माफियाओं को बेच रही दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतें। भाजपा के भ्रष्टाचार ने सभी हदें पार कर दी हैं, पहले दिल्ली के स्कूल बेचकर बच्चों का भविष्य बेच दिया और अब हेरिटेज बिल्डिंग्स बेचकर दिल्ली का इतिहास बेच रहे हैं।

Advertisement

दिल्ली सरकार सभी ऐतिहासिक इमारतों की देखरेख भी करेगी और दिल्ली में पर्यटन भी बढ़ाएगी- आतिशी

उन्होंने कहा कि यदि भाजपा शासित एमसीडी से दिल्ली की विरासत नहीं संभल रही है तो वह उन्हें दिल्ली सरकार को सौंप दे। दिल्ली सरकार सभी ऐतिहासिक इमारतों की देखरेख भी करेगी और दिल्ली में पर्यटन भी बढ़ाएगी। भाजपा नेताओं को पैसे की ऐसी भूख है कि अप्रैल चुनाव से पहले वह एमसीडी की सभी संपत्तियों को बेच देना चाहते हैं। वहीं साउथ एमसीडी के एलओपी प्रेम चौहान ने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार से भी घिनोना काम किया है। लेकिन हम दिल्ली के इतिहास को बिकने नहीं देंगे।

भाजपा नेताओं को पैसे की ऐसी भूख है कि अप्रैल चुनाव से पहले वह एमसीडी की सभी संपत्तियों को बेच देना चाहते हैं

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और विधायक आतिशी ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। आतिशी ने कहा कि पिछले 15 सालों से एमसीडी में भाजपा की सरकार है। पिछले 15 सालों में एमसीडी में भाजपा का भ्रष्टाचार चरम पर है। आप दिल्ली के किसी भी हिस्से में जाइए, किसी भी आम इंसान से बात कीजिए, वह आपको बता देंगे कि एमसीडी में कितना भ्रष्टाचार है, भाजपा के पार्षद कितनी उगाही करते हैं। दिल्ली वाले एक सुर में यह कहते हैं कि हमें भाजपा को एमसीडी से निकाल बाहर करना है। जिस प्रकार से अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में काम किया है, वैसे ही आम आदमी पार्टी को एमसीडी में लाना है।

जिन ऐतिहासिक धरोहर से दिल्ली की पहचान होती है, भाजपा शासित एमसीडी उसे भी बेचने की तैयारी में है

उन्होनें आगे कहा हम रोज़ देखते हैं कि इनके भ्रष्टाचार का एक नया मसला निकलकर आता है। सिर्फ इतना ही नहीं, अब तो यह हाल हो गया है कि अपनी जेब भरने के लिए यह एमसीडी में शासित भाजपा ने एक-एक करके एमसीडी की सभी संपत्तियों को औने-पौने दामों पर बेचना शुरू कर दिया। आम आदमी पार्टी ने बार-बार यह मुद्दा उठाया है। इसमें से कई उदाहरण ऐसे हैं कि नॉवेल्टी सिनेमा को ऐसे ही औने-पौने दामों पर बेच दिया। शालीमार बाग की एक पार्किंग को बेच दिया। टाउनहॉल मॉल, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में 132 प्लॉट्स, नानीवाला बाग कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, 13 मल्टीलेवल पार्किंग आदि कई संपत्तियों को इन्होंने बेच दिया।

रिपोर्ट- कंचन अरोड़ा

Recent Posts

Advertisement

Uttarakhand: पहाड़ में बेकाबू हो रही आग, CM धामी ने की वन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Uttarakhand: उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषण आग ने प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र…

April 28, 2024

Sahil Khan Arrested: महादेव बेटिंग ऐप मामले में पुलिस की बड़ी कार्वाई, अभिनेता साहिल खान को किया गिरफ्तार

Sahil Khan Arrested: मुंबई पुलिस ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस…

April 28, 2024

वनाग्नि की घटनाओं पर एक्शन मोड में वन विभाग, शरारती तत्वों से कड़ाई के साथ निपटने का फैसला

Uttarakhand: उत्तराखंड में वन विभाग जंगलों की आग को लेकर बड़ी चुनौती से जूझ रहा…

April 28, 2024

संदेशखाली की घटना का ममता दीदी से मांगिए जवाब… जे.पी. नड्डा ने जमकर बोला हमला

Lok Sabha Election 2024: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने संदेशखाली मामले को लेकर…

April 28, 2024

Breaking News: कांग्रेस को बड़ा झटका, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely Resigned: कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर…

April 28, 2024

This website uses cookies.