Advertisement
Delhi NCR

दुनिया में स्टार्टअप का हब बनेगी दिल्ली, केजरीवाल सरकार ने लांच की अनोखी स्टार्टअप पॉलिसी

Share
Advertisement

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली अब दुनिया में स्टार्टअप का हब बनेगी। केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) ने आज अपनी अनोखी स्टार्टअप पॉलिसी को लांच कर दिया। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम और एंटरप्रिन्योरशिप क्लासेस अब कॉलेजों में भी शुरू की जाएंगी। कॉलेज की पढ़ाई करते हुए बच्चे बिजनेस आइडियाज तैयार कर सकेंगे और सरकार उनकी पूरी तरह से मदद करेगी। सरकार बिना गारंटी के को-लेटरल फ्री लोन दिलाने में मदद करेगी, जो एक साल के लिए ब्याज मुक्त होगा। चार्टर्ड अकाउंटेंट, वकीलों, विशेषज्ञओं आदि का पैनल बनाया जाएगा, जहां स्टार्टअप को मुफ्त मदद दी जाएगी। साथ ही, सरकार कुछ शर्तों में ढील देकर स्टार्टअप का सामान भी खरीदेगी, लेकिन मॉल की क्वॉलिटी से कोई समझौता नहीं होगा।

Advertisement

बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम अब दिल्ली सरकार के कॉलेजों में भी की जाएंगी शुरू

सीएम अरविंद केजरीवाल (Kejriwal Government) ने कहा कि दिल्ली सरकार के कॉलेजों में पढ़ने वाला कोई बच्चा अगर स्टार्टअप करना चाहता है, तो वो एक से दो साल तक की छुट्टी भी ले सकेगा। एक टास्क फोर्स बनाई जाएगी, जहां स्टार्टअप पॉलिसी में रजिस्टर करने के लिए आवेदन करना होगा। मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में दिल्ली के युवा एक यूनिकॉर्न बनाएंगे। दिल्ली से बड़ी-बड़ी कंपनियां निकलेंगी और खूब तरक्की करेंगे।

दिल्ली सरकार बिना गारंटी के को-लेटरल फ्री लोन दिलाने में करेगी मदद

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में आज सुबह दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट में उद्योग विभाग ने दिल्ली स्टार्टअप पॉलिसी-2021 का प्रस्ताव रखा। कैबिनेट ने विचार-विमर्श के उपरांत प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी। सीएम अरविंद केजरीवाल (Kejriwal Government) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली स्टार्टअप पॉलिसी 2021 के संबंध में कैबिनेट के फैसले के बारे में जानकारी दी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे देश की उम्मीद और भविष्य हमारे युवा हैं। हमारे युवाओं में बहुत क्षमता है। हमारे युवा बहुत ही बुद्धिमान और मेहनती हैं।

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.