Advertisement

DMRC की कमाई बढ़ाई दिल्ली की बाढ़ ने, 1 दिन में 62 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया सफ़र

Share
Advertisement

यमुना नदी में उफान से 45 साल बाद आई दिल्ली में ऐतिहासिक बाढ़ आई। बता दें कि जहां इस बार दिल्ली सरकार और आम आदमी के लिए बाढ़ मुसीबत बन गई, वहीं दिल्ली मेट्रो के लिए बाढ़ ने बड़ा फायदा करवाया।
दरअसल, दिल्ली मेट्रो ने बीते 3 दिन में बंपर कमाई की है,दिल्ली मेट्रो ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Advertisement

बताया जा रहा है कि दिल्ली में पिछले तीन दिन से काफ़ी ज्यादा यात्री मेट्रो रेल सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। यमुना के जलस्तर में वृद्धि की वजह से राजधानी के कई इलाकों में बाढ़ के वजह से ज्यादातर लोग बस, कार और बाइक को छोड़कर अब आने-जाने के लिए मेट्रो का सहारा ले रहे हैं।
इस मामले में DMRC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली मेट्रो से रोजाना लगभग 55 से 60 लाख यात्री यात्रा करते हैं। डीएमआरसी ने एक बयान में कहा कि 11 जुलाई को 62 लाख यात्रियों ने मेट्रो सेवा का इस्तेमाल किया, जबकि 12 और 13 जुलाई को यह संख्या 61,32,431 और 61,33,673 रही।

अधिकारी ने आगे कहा कि इससे पता चलता है कि पिछले कुछ दिनों में यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी के वजह दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में बाढ़ के बीच इस दौरान अधिक लोगों ने आने जाने के लिए मेट्रो का सहारा लिया।

वहीं बता दें कि यमुना के पुलों पर मेट्रो की स्पीड सीमित कर दी गई है। बता दें कि, यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण मेट्रो की ‘ब्लू लाइन’ पर यमुना बैंक स्टेशन पर यात्रियों का प्रवेश व निकास अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थी है। इसके साथ ही डीएमआरसी ने एहतियाती तौर पर यमुना के चार पुलों को मेट्रो के 30 किलोमीटर प्रति घंटे की सीमित गति से पार करने की भी जानकारी भी दी थी। नोएडा मेट्रो से एक दिन में सबसे अधिक 88,646 यात्रियों ने किया सफर।

ये भी पढ़ें: दिल्ली की बाढ़ हुई जानलेवा! जहांगीरपुरी में डूबने से 3 बच्चों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *