Advertisement
Delhi NCR

भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस नहीं करेंगे कोई विकास, करेंगे सिर्फ अरविंद केजरीवाल: मनीष सिसोदिया

Share
Advertisement

लखनऊ: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodiya) ने शुक्रवार को वर्चुअल ‘केजरीवाल गारंटी सभा’ में यूपी की जनता से आने वाले विधानसभा चुनावों में अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जुमले देने वाली भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस को मौका देने वाली यूपी की जनता एक बार काम करके दिखाने वाली आम आदमी पार्टी को भी मौका देकर देखे। दिल्ली की जनता ने पांच साल पहले आम आदमी पार्टी को मौका दिया था और पार्टी ने वहां स्कूलों में अच्छी शिक्षा, सस्ती बिजली, अच्छे अस्पताल देकर दिखाए।

Advertisement

अरंविद केजरीवाल एक गारंटी हैं और आम आदमी पार्टी का काम एक गारंटी है

सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी का तो जीना मरना इसी बात पर है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दिलवाई, शानदार शिक्षा न मिली तो राजनीति किस बात की। सरकारें किस बात की। यह बात आज उत्तर प्रदेश के लोगों को समझ में आ रही है। अभी तक सपा, बसपा, कांग्रेस, भाजपा इन सबमें राजनीति होती रही है। आज पहली बार उत्तर प्रदेश की जनता के पास विकल्प है। पहली बार उत्तर प्रदेश के वोटर के पास विकल्प है। उसके पास विकल्प है एक ऐसी पार्टी का जिसने 05 साल में करके दिखा दिया कि सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों से अच्छे हो सकते हैं। सरकारी अस्पताल प्राइवेट स्कूलों से अच्छे हो सकते हैं। और केवल स्कूल अस्पताल नहीं ईमानदारी की राजनीति की बदौलत दिल्ली में आज 80 प्रतिशत लोगों के घरों में बिजली के बिल जीरो आ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का रथ रुकता दिख रहा है : मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि धर्म-जाति की बात सब कर रहे स्कूल का क्या होगा कोई इसपर बात नहीं कर रहा है। स्कूल, अस्पताल, महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और युवाओं को रोजगार के नाम पर, सस्ती बिजली के नाम पर उत्तर प्रदेश के सुनहरे भविष्य के नाम पर आम आदमी पार्टी को वोट दीजिये। उन्होंने जनता से अपील की कि आपने सबको मौका देकर देखा एक बार आम आदमी पार्टी को भी मौका देकर देखे।

Recent Posts

Advertisement

Hamirpur: जिला महिला अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

Hamirpur: यूपी के हमीरपुर जिले के दीवान शत्रुघ्न सिंह जिला महिला अस्पताल में जच्चा बच्चा…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: अमित शाह ने UP में गिनाई सरकार की उपलब्धि, कासगंज में जनसभा को किया सम्बोधित

Lok Sabha Election 2024: गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर…

April 28, 2024

ओडिशा में राहुल गांधी की हुंकार, बोले- ‘BJP-BJD की हो चुकी शादी…दोनों चुनिंदा लोगों के लिए चलाते हैं सरकार’

Rahul Gandhi: ओडिशा के केंद्रपाड़ा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक में PM मोदी ने भरी चुनावी हुंकार, कांग्रेस पर किए कड़े प्रहार

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बेलगावी में सार्वजनिक जनसभा को संबोधित…

April 28, 2024

Weather: दिल्‍ली में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई राज्‍यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानें देश के मौसम का हाल

Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बीते दिन 2.6 मिमी बारिश दर्ज की…

April 28, 2024

अनिल विज ने पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर को बताया शेर, कांग्रेस पर जमकर कसा तंज

Haryana Politics: हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार…

April 28, 2024

This website uses cookies.