Advertisement

BJP- “केजरीवाल के राज में दिल्ली बनी भ्रष्टाचार की राजधानी”

Delhi became capital of corruption under Kejriwal says BJP

Share
Advertisement

गुरुवार को दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने अरविंद केजरीवाल की आप सरकार पर निशाना साधा। दरअसल, उन्होंने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले आठ वर्षों में आप ने राष्ट्रीय राजधानी में विकास प्रक्रिया को रोक दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा दिल्ली को भ्रष्टाचार और घोटालों की राजधानी बना दिया है।

Advertisement

सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल दावा करते हैं कि उन्होंने देश को सबसे अच्छा स्वास्थ्य मंत्री (सत्येंद्र जैन) और शिक्षा मंत्री (मनीष सिसोदिया) दिया है, लेकिन सच्चाई यह है कि उन्होंने देश को दो घोटालों के मास्टरमाइंड दिए हैं, जो दोनों आज जेल में हैं।

BJP नेता ने किए आप से कई सावल

सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल को ये भी बताना चाहिए कि उन्होंने 2021-22 की शराब नीति क्यों वापस ली। उन्होंने ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को टेंडर क्यों दिए और इतने महीने जेल में रहने के बावजूद सत्येंद्र जैन ने पहले इस्तीफा क्यों नहीं दिया।

भाजपा नेता ने ये भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे एम्स, सफदरजंग अस्पताल, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज आदि के बिना दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं की कल्पना नहीं की जा सकती। 2020 में जब दिल्ली में कोविड महामारी आई तो दिल्ली सरकार की सारी स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई थीं। भाजपा नेता ने दावा किया कि उस समय केंद्र सरकार द्वारा संचालित बड़े और अस्थायी अस्पतालों ने राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को राहत दी थी। सचदेवा ने ये भी कहा कि ये शर्म की बात है कि केजरीवाल कह रहे हैं कि आज देश में आपातकाल जैसी स्थिति है।

सचदेवा ने कहा, “वो (केजरीवाल) ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं है कि देश के लोगों, खासकर राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने किन परिस्थितियों में आपातकाल का सामना किया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *