Advertisement

Delhi: ज्ञानवापी मामले के पैरोकार जितेंद्र सिंह विसेन पर हमला, शरीर में घोपी नीडल

Share
Advertisement

वाराणसी के ज्ञानवापी केस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। श्रृंगार गौरी मामले में याचिकाकर्ता के पैरोकार जितेंद्र सिंह विसेन पर दिल्ली में हमला हुआ है। हमलावर उनके पीछे नीडल और सिरिंज घुसाकर भाग गए।

Advertisement

इसके बाद जितेंद्र सिंह को आनन-फानन में दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी गई है। पुलिस नीडल और सिरिंज को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

पैरोकार जितेंद्र सिंह पर हमला

श्रृंगार गौरी मामले में राखी सिंह के पैरोकार जितेंद्र सिंह विसेन पर दिल्ली में अज्ञात दो लोगों ने पीछे से हमला किया है। उनके शरीर में पीछे से मेडिकल में इस्तेमाल की जाने वाली सिरिंज और नीडल घुसेड़ी गई हैं।

इस वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों संदिग्ध भाग गए। राखी सिंह के पैरोकार ने जितेंद्र सिंह विसेन ने हत्या की आशंका जताई है. अभी वह दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं। जितेंद्र सिंह की पत्नी किरण सिंह ट्रांसफर एप्लीकेशन मामले में प्रतिवादी है। पुलिस ने सिरिंज को कब्जे में ले लिया है और जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें: Gurugram में 36 मामलों में शामिल अंतर्राज्यीय अपराधी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें