Advertisement
Delhi NCR

CM केजरीवाल का MCD को बड़ा तोहफा, 370 कच्चे कर्मचारियों को किया पक्का

Share
Advertisement

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निगम कर्मचारियों से मुलाकात की है। बता दें कि नगर निगम के 370 कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया गया है। सीएम ने खुद 317 कर्मचारियों को पक्का करने का सर्टिफिकेट भी सौंपा है। इस मौके पर दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज, निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Advertisement

सीएम केजरीवाल ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुझे यकीन हो गया है कि एमसीडी को लेकर जितनी गारंटी दी थी, वो सभी पूरी होगी। 370 कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई जिनका नियमतिकरण हो रहा है। बाकियों का भी करेंगे, बस थोड़ा समय लगेगा। सीएम ने कहा दो महीने से कर्मचारियों को 1 तारीख़ को तनख्वाह मिल रही है। इससे पहले ऐसा सिर्फ 2010 में हुआ था। केजरीवाल ने कहा कि मैं जो गारंटी देता हूं, फिर उसे पूरी करके रहता हूं।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आगे कहा कि अधिकारी बताते हैं, नगर निगम का हाउस टैक्स खूब बढ़ गया क्योंकि चोरी कम हो गई, लोगों को लगने लगा कि ईमानदार सरकार है। अब लोग टैक्स देना चाहते हैं। पहले दिल्ली सरकार घाटे में थी, हम मुनाफे में लाए। मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं, यही कर्मचारी, यही अधिकारी नगर निगम को अपने पैरों पर खड़ा करके दिखाएं।

दो महीने से समय पर मिल रही सैलेरी

सीएम केजरीवाल ने कहा कि जब ईमानदार सरकार आती है तो माहौल बदल जाता है। अब 2 महीने से समय पर तनख्वाह मिल रही है, पहले कर्मचारियों का 70% समय धरना प्रदर्शन करने में चला जाता था। अब दिल्ली को साफ़ करने में सभी सफ़ाई कर्मचारी लगे हुए हैं। धीरे-धीरे हम पूरी दिल्ली को जनता के सहयोग से साफ करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि मुझे उम्मीद तो थी कि नगर निगम का रेवेन्यू बढ़ेगा, 1 तारीख को सब कर्मचारियों को सैलेरी मिलेगी लेकिन ये इतना जल्दी होगा, ये नहीं सोचा था। भगवान हमारे साथ हैं। दिल्ली नगर निगम देश का ही नहीं दुनिया का सबसे बेहतरीन नगर निगम बनेगा।

317 कर्मचारियों को सर्टिफिकेट सौंपा

सीएम केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज नगर निगम के कर्मचारियों से मिला, उनकी तनख़्वाह अब महीने की पहली तारीख़ को आने लगी है। सभी बेहद खुश थे। आज 317 कर्मचारियों को पक्का करने के सर्टिफिकेट भी सौंपे, बाक़ी कर्मचारियों को भी जल्द पक्का करेंगे। हर वादा पूरा करेंगे। सब मिलकर दिल्ली को साफ़-सुथरा शहर बनाएँगे, जनता को भी इस अभियान में जोड़ेंगे।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के लिए CM केजरीवाल की 8 गारंटी, बोले – ‘एक मौका दो, सभी पार्टियों को भूल जाओगे’

Recent Posts

Advertisement

CBSE:छात्रों के थ्योरी और प्रैक्टिकल अंकों में देखा गया फर्क, बोर्ड ने स्कूलों को दिया ये निर्देश

CBSE:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों को अपनी आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रियाओं की समीक्षा करने का…

June 5, 2024

INDI गठबंधन मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के फासीवादी शासन के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा- खरगे

INDI Alliance after Meeting: दिल्ली में आयोजित की गई इंडी गठबंधन की बैठक संपन्न हो…

June 5, 2024

PM Modi:बाइडन- पुतिन ने दी पीएम मोदी को बधाई, ऋषि सुनक ने एक्स पर हिंदी में किया पोस्ट

PM Modi:भाजपा तीसरी बार लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा के…

June 5, 2024

कांग्रेस पर बरसे गिरिराज सिंह, बोले…60 साल शासन किया फिर भी 99 सीट आईं

Giriraj Singh to INDI Alliance: दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री और विजयी भाजपा उम्मीदवार गिरिराज…

June 5, 2024

UP: बेटे की जीत के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण ने की मीडिया से बात, बोले… देवी पाटन मंडल की जनता को धन्यवाद

Kaisarganj News: बेटे करण भूषण सिंह की जीत के बाद WFI के पूर्व अध्यक्ष बृज…

June 5, 2024

Weather Update:मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, हल्फी- फुल्की बारिश होने की संभावना

Weather Update:राजधानी दिल्ली में लोग चिलचिलाती धूप और लू के संकट से परेशान है। वहीं…

June 5, 2024

This website uses cookies.