इस साल राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने अपना संगठन विस्तार करना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अगले महीने जयपुर आ रहे हैं। केजरीवाल की जयपुर में सभा होगी।
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बताया- केजरीवाल की सभा को लेकर करीब 1 लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। सभा से पहले 27 मई को नवनियुक्त 5,026 पदाधिकारियों को पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। जल्द ही समारोह की जगह तय कर ली जाएगी।
साल 2018 में राजस्थान में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान अरविंद केजरीवाल प्रदेश के दौरे पर आए थे। यहां जयपुर में उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया था। उसके बाद अब एक बार फिर अगले माह केजरीवाल जयपुर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। हालांकि इसी साल मार्च में केजरीवाल जयपुर आए थे। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ जयपुर में तिरंगा यात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया था।
विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अब आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपना संगठन विस्तार करना शुरू कर दिया है। पार्टी अब तक करीब 6,322 पदाधिकारियों की नियुक्ति कर चुकी हैं। पहली लिस्ट में प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल सहित 239 पदाधिकारियों, दूसरी लिस्ट में 1057 पदाधिकारियों और तीसरी लिस्ट में 5026 पदाधिकारियों की नियुक्ति पार्टी ने की हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल और कहना है कि हम जल्द ही यह संख्या 12 हजार तक लेकर जाएंगे। प्रदेश के गांव- गांव व ढाणी-ढाणी तक आम आदमी पार्टी का संगठन मजबूत करेंगे।
ये भी पढ़ें: राजस्थान में Aam Aadmi Party का बढ़ रहा कारवां, टेंपो और रिक्शा चालकों ने ली पार्टी की सदस्यता
Tejashwi to PM Modi: बिहार में आरजेडी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव…
Four Terrorist Arrested: गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर चार आईएसआईएस आतंकियों को गिरफ्तार किया,…
Expressed Grief: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी…
Road Accident in Nawada: नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रफ्तार…
Begusarai: बिहार के बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे की ख़बर है. यहां पांच लोगों की…
Lok Sabha Election live: लोकसभा चुनाव के पांचेवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से…
This website uses cookies.