Advertisement
Delhi NCR

आगामी निगम चुनाव में भाजपा चौथी बार जीतेगी प्रचंड बहुमत से- आदेश गुप्ता

Share
Advertisement

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि जनसेवा कार्यों के कारण अपने क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित स्थान बनाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजू सचदेवा एंव उनकी ममता सचदेवा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस से आए कार्यकर्ताओं से भाजपा संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी निगम चुनाव में भाजपा चौथी बार प्रचंड बहुमत से जीतने वाली है।

Advertisement

भाजपा चौथी बार प्रचंड बहुमत से जीतने वाली

इस मौके पर आदेश गुप्ता के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, सांसद गौतम गंभीर, प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, भाजपा पूर्व राष्ट्रीय सचिव आरती मेहरा, प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल, जिला अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, डॉ. अनिल गोयल एवं दीपक मल्होत्रा भी उपस्थित थे।

समाजसेवकों की अगर सही कद्र कही है तो वह भाजपा के अंदर

आदेश गुप्ता ने कहा कि आने वाले निगम चुनाव में जिस तरह से भाजपा के अंदर समाजसेवी विचारधारा के लोग शामिल हो रहे हैं उससे साफ जाहिर होता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं से काफी प्रभावित हुए हैं क्योंकि समाजसेवकों की अगर सही कद्र कही है तो वह भाजपा के अंदर है। उन्होंने केजरीवाल सरकार पर हमला करते हुए कहा कि एक व्यक्ति सिर्फ विज्ञापन करना जानता है लेकिन दिल्ली नगर निगम कम बजट के बावजूद लगातार जनसेवा में लगा हुआ है।

BJP एक ऐसी पार्टी जो जनता का पैसा जनता के ही खर्चों में लगाती है

सांसद गौतम गंभीर ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो जनता का पैसा जनता के ही खर्चों में लगाती है ना कि उसे विज्ञापन में पानी की तरह बहा देती है। गाजीपुर लैंड फिल्ड को 40 फीट नीचे करना हो या फिर यमुना काम्पैक्स में खेल सुविधा देना हो, सब कुछ हमने पेपर में नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कहते हैं कि वह प्रतिदिन 2 लाख लोगों को खाना खिलाते थे जो कि बेहद सफेद झूठ है। जबकि भाजपा विज्ञापन करने और झूठ बोलने में विश्वास नहीं रखती। हमें सिर्फ काम करना आता है।

Recent Posts

Advertisement

LSG vs MI: नेहल वढेरा और टिम डेविड ने मुंबई को संभाला, टीम ने 20 ओवर में बनाए 144 रन

LSG vs MI: मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 144 रन बनाए…

April 30, 2024

Bihar: राइस मिल की इमारत ढही, दो मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल

Rohtas News: घटना रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र की है. यहां मंगलावर की दोपहर…

April 30, 2024

Chitrakoot: संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी आग, झुलसे पति-पत्नी

Chitrakoot: चित्रकूट जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लग गई. आग के चपेट…

April 30, 2024

MP: प्यार, शक और हत्या… एमपी के गुना में दिल दहलाने वाली वारदात

Crime in MP: मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक सनकी प्रेमी की दिल को झकझोर…

April 30, 2024

Lok Sabha Election 2024: BJP सांसद मेनका 1 मई को दाखिल करेंगी नामांकन, प्रभारी मंत्री आशीष पटेल व संजय निषाद रहेंगे मौजूद

Lok Sabha Election 2024: सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी बुधवार 1 मई को…

April 30, 2024

CM नायब सिंह सैनी बोले- हरियाणा की जनता 10 की 10 सीटें नरेंद्र मोदी को तीसरी बार PM बनाने का काम करेगी

Haryana Politics: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हरियाणा की जनता 10 की…

April 30, 2024

This website uses cookies.