Advertisement
Delhi NCR

BJP MCD दाह संस्कार की लकड़ी और सामग्री मंहगे दामों पर बेच रही, शवों की एंट्री में भी की गड़बड़: आप

Share
Advertisement

नई दिल्ली: ‘आप’ विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि बीजेपी एमसीडी ने मंगलापुरी श्मशान घाट पर लकड़ी और शवों को जलाने में घोटाला किया है। एमसीडी दाह संस्कार की लकड़ी और सामग्री मंहगे दामों पर बेच रही, शवों की एंट्री में भी गड़बड़ी की। श्मशान घाट को जिला महरौली के भाजपा आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजय अग्रवाल का एनजीओ चला रहा है। साउथ एमसीडी की स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में संजय अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव रखा गया तो स्टैंडिंग कमिटी के चेयरमैन बी.के ओबरॉय ने उसे वापस कर दिया। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि संजय अग्रवाल और बी.के ओबरॉय पर क्रिमिनल केस दर्ज हो और मामले की पूरी जांच कराई जाए।

Advertisement

BJP MCD का मंगलापुरी श्मशान घाट पर लकड़ी और शवों को जलाने में घोटाला

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के वरिष्ठ नेता और विधायक सोमनाथ भारती (Somnath Bharti) ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। जिस प्रकार से इस मंच से कई साथियों ने कई बार बताया कि पिछले 15 सालों से एमसीडी में भाजपा का जो शासन रहा है, BJP ने एमसीडी को हर प्रकार से दुरुपयोग किया है। लिंटर के नाम पर क्या हो रहा है, दिल्ली की ज़मीने बेची जा रही हैं, स्कूलों को बंद किया जा रहा है, रिसोर्सेस का दुरुपयोग हो रहा है, भाजपा ने एमसीडी को कंगाल करने की ठान रखी है, कई बार कई चीजों को आपके माध्यम से दिल्ली की जनता को बताने का हमने प्रयास किया।

सोमनाथ भारती ने आगे की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचार का स्तर इतना नीचे गिर गया है कि श्मशान घाट और मृत लोगों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। लकड़ियों को मंहगे दामों में बेच रहे हैं, संस्कार सामग्री को मंहगे में बेच रहे हैं। उसपर बाकायदा पूरी रिपोर्ट आई। हमारे पास स्थाई समिति की बैठक की कार्य सूचि मौजूद है जिसमें यह रिपोर्ट मौजूद है। यह जानकर बहुत दुख हुआ कि जब इसे स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में प्रस्तुत किया गया तो उसे वापस कर दिया गया। तो जिस मामले पर तुरंत सुनवाई होनी चाहिए थी, उसको वापस कर दिया गया। मैं हमेशा से कहता हूं कि समस्या एमसीडी में नहीं बल्कि एमसीडी में बैठी भाजपा में है।

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.