Advertisement
Delhi NCR

Air Pollution: पांच साल में दिल्ली सबसे प्रदूषित शहर-रिपोर्ट, जानें अन्य राजधानी

Share
Advertisement

Air Pollution: राजधानी दिल्ली समेत देश के कई शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है।  दिन पर दिन हालत खराब होती जा रही है। हर साल की तरह इस वर्ष भी दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा प्रदूषित हो गई है। एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि पिछले पांच साल में दिल्ली देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा है। इसमें ये भी कहा गया है देश के चार शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ा है। वहीं लखनऊ और पटना में इसमें गिरावट देखी गई है।

Advertisement

एक रिपोर्ट में यह कहा गया कि दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता में अक्टूबर 2023 में पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) 2.5 का स्तर एक साल पहले की तुलना में अधिक पाया गया, लेकिन चेन्नई में इसमें 23 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट आठ प्रमुख राज्यों की राजधानियों में  2019 और 2023 के बीच पीएम 2.5 का विश्लेषण कर तैयार की गई है। इनमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ और पटना शामिल है।

लखनऊ-पटना का हाल

रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ और पटना में अक्तूबर का पीएम 2.5 का स्तर 2022 और 2023 के बीच कम हुआ। हालांकि, यह पिछले कुछ वर्षों की तुलना में ज्यादा ही दर्ज किया गया। लखनऊ में 2019 और 2020 के बीच पीएम 2.5 में 55.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 2021 में इसमें 53.4 प्रतिशत की गिरावट आई। 2022 में इसमें फिर से 6.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई और 2023 में फिर से 0.9 प्रतिशत की गिरावट आई।

मुंबई में लगातार दूषित हो रही हवा

रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में 2019 से 2023 तक अक्तूबर का पीएम 2.5 स्तर लगातार बढ़ा। यह वायु गुणवत्ता में गिरावट का संकेत है। मुंबई में पिछले महीने एक साल पहले अक्तूबर की तुलना में प्रदूषण 42 प्रतिशत से अधिक दर्ज किया गया। पहले के वर्षों में पीएम 2.5 2019 और 2020 के बीच बढ़ा (54.2 प्रतिशत) और 2021 (3 प्रतिशत) व 2022 (0.9 प्रतिशत) में थोड़ा कम हुआ।

ये भी पढ़ें:Delhi Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 400 से पार, 5 वीं तक की कक्षाएं दो दिनों के लिए बंद

Recent Posts

Advertisement

कांग्रेस इस लायक भी नहीं बची कि 400 सीट पर चुनाव लड़ सके- सीएम योगी

CM Yogi in Chandigarh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंडीगढ़ में एक जनसभा…

May 20, 2024

लोकतंत्र का उत्सव मनाने मतदान केंद्र पहुंचे फिल्मी सितारे, देखें झलकियां

Film Stars Caste Vote: लोकतंत्र के पांचवें चरण में फिल्मी सितारों ने भी वोटिंग की.…

May 20, 2024

सीएम केजरीवाल की जान को खतरा, खरोंच भी आई तो बीजेपी होगी जिम्मेदार- संजय सिंह, AAP

Threat to CM Kejriwal: ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की…

May 20, 2024

PM Modi In Odisha: ओडिशा में दहाड़े PM मोदी, बोले- ओडिशा में पहली बार डबल इंजन सरकार

PM Modi roared in Odisha: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की मतदान प्रक्रिया जारी है.…

May 20, 2024

Iran Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति की हुई मौत, PM मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख

Iran Helicopter Crash: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (Iran President Ebrahim Raisi) और विदेश मंत्री…

May 20, 2024

This website uses cookies.