Advertisement

AAP Protest: भाजपा की तानाशाही देखकर आज देश के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की आत्मा तड़प रही होगी – भगवंत मान

AAP Protest Seeing the dictatorship of BJP, the souls of the country's martyrs and freedom fighters must be yearning today - Bhagwant Mann

AAP Protest Seeing the dictatorship of BJP, the souls of the country's martyrs and freedom fighters must be yearning today - Bhagwant Mann

Share

AAP Protest: 

Advertisement

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में भाजपा (AAP Protest) मुख्यालय के पास बड़ा प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के (AAP Protest) मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए। उनके साथ पंजाब और दिल्ली के कई विधायक, सांसद और मंत्री भी मौजूद रहें।

Advertisement

You May Also Like

CM भगवत मान ने भाजपा पर बोला हमला

प्रदर्शन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवत मान ने भाजपा पर हमला बोला और कहा कि 30 जनवरी को पूरे देश ने देखा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा के पीठासीन अधिकारी कैमरे के सामने किस तरह आम आदमी पार्टी के पार्षदों के वोट पत्र पर जानबूझकर कट लगा रहा था। लेकिन भाजपा से वहां एक गलती हो गई। उसकी प्लानिंग के मुताबिक काम नहीं हुआ, वरना वह वीडियो रिकॉर्डिंग बंद करवा देते। ऐसा उन्होंने पहली बार नहीं किया है। इस तरह की धांधली वे हर छोटे-बड़े चुनाव में करते हैं, लेकिन कैमरे के कारण वह चंडीगढ़ में ऐसा करते पहली बार पकड़े गए हैं।

2024 में नरेंद्र मोदी फिर से सत्ता में आ गए तो

मान ने कहा कि भाजपा को चुनाव से दिक्कत है। भाजपा नेता चाहते हैं कि देश में चुनाव ही न हो। इनका बस चले तो वे देश की चुनाव प्रक्रिया को खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि अगर 2024 में नरेंद्र मोदी फिर से सत्ता में आ गए तो वह भारत में रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन वाला कानून लागू कर देंगे। उसके बाद में देश में चुनाव नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने चंडीगढ़ में किया उसी तरह वे लोकसभा और राज्यसभा में बिल पास कराते हैं। संसद में वह बिलों पर चर्चा कराने से भागते हैं। संसद में बिना चर्चा और राय मशविरा किए सारे बिल पास कराने की कोशिश करते हैं।

हम शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं देंगे होने

मान ने कहा कि मैं वीरों और शहीदों की धरती पंजाब से हूं। देश के लिए सबसे बड़ी लड़ाइयां पंजाब ने लड़ी है। देश की आजादी में 90 प्रतिशत कुर्बानियां पंजाबियों की है। आज भी बॉर्डर पर सबसे ज्यादा पंजाबी खड़े हैं। दुश्मनों की गोली के आगे सबसे पहला सीना पंजाबियों का ही होता है। लेकिन आज भाजपा की तानाशाही और धक्केशाही देखकर हमारे शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की आत्मा तड़प रही होगी। येलोग उनकी कुर्बानी व्यर्थ करने में लगे हैं। पर हम शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं होने देंगे। हम देश के लोकतंत्र पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ पूरी मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे।

जब पाप का घड़ा भर जाता है तब

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी एक छोटे से मेयर चुनाव में वोटों की चोरी करते चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई। ये चुनाव दिखाता है कि इनका पाप का घड़ा भर गया था। उन्होंने गीता का एक श्लोक सुनाया और कहा कि जब पाप का घड़ा भर जाता है तब भगवान उसे साफ करने के लिए अपना झाड़ू चलाता है।

उन्होंने कहा कि अक्सर ये आरोप लगते थे कि भाजपा गड़बड़ी करके चुनाव जीतती है, लेकिन अब तक इसका सबूत नहीं मिला था। पर चंडीगढ़ मेयर चुनाव में उसने खुद इसका सबूत दे दिया। यह दिखाता है कि दिखाता है कि अब भाजपा का पाप का घड़ा भर गया है।

यह भी पढ़ें- http://Gyanvapi Case: हाईकोर्ट में आज की सुनवाई पूरी, 6 फरवरी तक पूजा पर रोक नहीं, शांतिपूर्ण संपन्न हुई नमाज

Hindi khabar APP देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *