Advertisement

AAP News: निर्मला सीतारमण ने बोले 3 झूठ, BJP को करना चाहिए अरविंद केजरीवाल से कंसल्ट- प्रियंका कक्कड़

Nirmala Sitharaman told 3 lies, BJP should consult Arvind Kejriwal - Priyanka Kakkar

Nirmala Sitharaman told 3 lies, BJP should consult Arvind Kejriwal - Priyanka Kakkar

Share
Advertisement

AAP News: आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भाजपा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने निर्मला सीतारमण को घेरते हुए कहा कि उन्होंने भारतियों से 3 झूठ बोलें हैं। प्रियंका ने कहा कि आज हमारे देश का सच यह है की पिछले 10 वर्षों में 16 लाख से ज्यादा भारतीय नागरिकता छोड़ जा चुके है।

Advertisement

वहीं बीजेपी पर निशाना साधते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि फाइनेंस और इकॉनमिक्स में भाजपा को अरविंद केजरीवाल से कंसल्ट करना चाहिए।

AAP News

वित्त मंत्री सीतारमण ने 3 झूठ बोले हैं- प्रियंका कक्कड़

आप राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने आज (2 जनवरी) को कांफ्रेस में निर्मला सीतारमण और भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि एक पुरानी वीडियो में FM वित्त मंत्री सीतारमण जी बार-बार भारतीय व्यापारियों से यह पूछ रहीं है की आप यहां इन्वेस्ट क्यों नहीं करते हैं पर उन्होंने इस वीडियो में भी 3 झूठ बोले हैं।

1-पहला झूट की सीतारमण ने कहा की देश में मैनुफैक्चर्स को पीएलआई(PLI) दिया गया। जबकि WTO  के रूल्स के हिसाब से मैनुफेक्चरिंग पर पीएलआई(PLI) नहीं लागू होता। पीएलआई सिर्फ एसेंबलिंग के ऊपर अप्लाई होता है।

2-दूसरा झूठ की देश में FDI लगातार बढ़ रही है, जबकि 2004 से 14 तक FDI 2.4% की दर पर था जो अब 1.72% है।

3-तीसरा की कॉरपोरेट टैक्स कम किया गया जो सच है। परंतु वह टैक्स कट सिर्फ 00.1% व्यापारियों पर ही लागू होता है।

प्रियंका कक्कड़ ने आगे कहा कि आज हमारे देश का सच यह है की पिछले 10 वर्षों में 16 लाख से ज्यादा भारतीय नागरिकता छोड़कर विदेश जा चुके है। जिसमे 23000 से ज्यादा High Networth Individuals भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Supreme Court: “हम देखेंगे कि हम क्या कर सकते हैं”, CJI ने की टिप्पणी

केंद्र को अरविंद केजरीवाल से कंसल्ट करना चाहिए- आप राष्ट्रीय प्रवक्ता

भाजपा पर तंज कसते हुए आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा को फाइनेंस और इकॉनमिक्स में अरविंद केजरीवाल से कंसल्ट करना चाहिए। क्योंकि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली आते ही VAT कम किया जिससे व्यापारियों का भरोसा मिला और टैक्स कलेक्शन बढ़ा। हमने raid culture को भी दिल्ली से खत्म किया जिससे इन्वेस्टर्स की संख्या बढ़ गई।

उन्होंने आगे कहा कि अगर भाजपा मैन्यूफैक्चरिंग के 13.32 आंकड़े को लेकर गंभीर है तो सिर्फ 1 क्वार्टर के रिजल्ट को ऐसे सेलिब्रेट न करें जैसे पूरी दुनिया को मैन्यूफैक्चरिंग में पछाड़ दिया हो। उन्हें सच का सामना करना चाहिए।

भारत के लिए मैन्यूफैक्चरिंग को फोकस में लाना जरूरी है। जिसके लिए केंद्र को अरविंद केजरीवाल से कंसल्ट करना चाहिए।

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *