Advertisement
Delhi NCR

केंद्र के ऑर्डिनेंस के खिलाफ सड़कों पर उतरी AAP, जगह-जगह जलाई गई अध्यादेश की प्रतियां

Share
Advertisement

राजधानी दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने बुधवार को ऑर्डिनेंस के खिलाफ पदयात्रा और पुतलादहन किया। इस दौरान अध्यादेश की प्रतियां जलाई गई। विरोध प्रदर्शन में आप के विधायक दुर्गेश पाठक ऋतुराज झा कुलदीप कुमार व जरनैल सिंह आदि शामिल थे।

Advertisement

अध्यादेश को बताया असंवैधानिक

अध्यादेश के मुद्दे पर आप का कहना है कि इससे दिल्ली की चुनी हुई सरकार के अधिकार छीने गए हैं। एलजी के जरिए भाजपा असंवैधानिक तरीके से दिल्ली पर कब्जा करना चाहती है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार और आम आदमी पार्टी की मांग है कि सरकार अध्यादेश को वापस ले।

एक हफ्ते जलाई जाएंगी अध्यादेश की प्रतियां

बता दें कि 6 से 13 जुलाई तक दिल्ली के हर मोहल्ले, गली और चौराहे पर अध्यादेश की प्रतियां जलाई जाएंगी। आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली की जनता ने यह मन बना लिया है कि जब तक इस अध्यादेश को वापस नहीं लिया जाता, तब तक इस अध्यादेश से दिल्ली को होने वाले नुकसान के बारे में हर गली-मोहल्ले में लोगों को जागरुक किया जाएगा।

ये है पूरा मामला

दरअसल यह पूरा मामला दिल्ली में अफसरों की नियुक्ति और तबादले से जुड़ा है। मामला लंबे वक्त से न्यायपालिका के अधीन था। वहीं 11 मई को सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर का अधिकार दिल्ली की चुनी हुई सरकार को दे दिया। वहीं एक हफ्ते बाद केंद्र सरकार द्वारा ऑर्डिनेंस लाया गया।

आप ने कहा है कि एक सप्ताह बाद ही केंद्र ने एक अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलट दिया और दिल्ली की चुनी हुई सरकार को मिले सारे अधिकार वापस ले लिए हैं।

Recent Posts

Advertisement

Weather Update: UP-बिहार में 4 दिन होगी तेज बारिश, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

 Weather Update: जुलाई महीने की शुरूआत होते ही कई जगहों पर लगातार बारिश हो रही है.…

July 8, 2024

‘राहुल गांधी बालक बुद्धि हैं, अभी तक परिपक्व नहीं हुए और ना अभी तक…’, एमपी में बोले शिवराज सिंह चौहान

MP News: एमपी के भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे केंद्रीय मंत्री…

July 7, 2024

पुरी में सूर्यास्त के बाद रुकी रथयात्रा, कल सुबह 9 बजे के बाद फिर खींचे जाएंगे रथ

Jagannath Rath Yatra: 53 साल बाद इस साल पुरी की रथयात्रा दो दिनों की है।…

July 7, 2024

Chhattisgarh : उपमुख्यमंत्री अरुण साव बोले – आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर बदल…

Chhattisgarh : उपमुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को लोरमी के सारिसताल में भक्त माता कर्मा मंदिर…

July 7, 2024

IND vs ZIM : टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 100 रन से हराया, अभिषेक शर्मा ने खेली ताबड़तोड़ शतकीय पारी

IND vs ZIM : टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 100 रन से हराया। ना केवल…

July 7, 2024

“गुजरात में भाजपा को उसी तरह हराएंगे जैसे अयोध्या में हराया था”, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की टिप्पणी, "गुजरात…

July 7, 2024

This website uses cookies.