Advertisement
Delhi NCR

बढ़ सकता है यमुना का घटता जलस्तर? दिल्ली-हरियाणा में 5 दिन तक बारिश का अलर्ट

Share
Advertisement

यमुना नदी का जलस्तर घटा है। बावजूद इसके दिल्ली के कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं। यमुना का जलस्तर घट जाने के बावजूद भी दिल्ली वालों के लिए मुसीबत अभी खत्म नहीं हुई है। बता दें कि शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर बारिश हुई है। दोपहर के बाद बारिश हो रही है। लक्ष्मी नगर में बारिश हुई है और इसके अलावा ईस्ट दिल्ली के भी कई इलाकों में बारिश हो रही है। इसके अलावा लुटियंस दिल्ली और कई अन्य इलाकों में भी बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने भी अनुमान जताया था कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली में अगले 4-5 दिनों में हल्की से औसत बारिश और आंधी-तूफान चल सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि रविवार और सोमवार को दिल्ली में भारी बारिश की संभावना है।

Advertisement

यमुना नदी में तीन दिन पहले 45 साल का रिकॉर्ड टूटने के बाद जल स्तर शुक्रवार को दोपहर 11 बजे कम होकर 208.35 मीटर पर आ गया है। बता दें कि दिल्ली के कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं। इंद्रप्रस्थ के समीप दिल्ली सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग के रेगुलेटर को नुकसान पहुंचने के कारण ITO और राजघाट के इलाके शुक्रवार को जलमग्न हो गए जिससे हालात और बिगड़ गए हैं। पानी मध्य दिल्ली के तिलक मार्ग इलाके में स्थित उच्चतम न्यायालय तक भी पहुंच गया है। मनोवैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया कि दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा हरियाणा और उसके आसपास के इलाकों में अगले 5 दिनों में बारिश हो सकती है। हमें इस बात की उम्मीद है कि 17 और 18 जुलाई को ज्यादा बारिश हो सकती है।

दिल्ली में बाढ़ की क्या है वजह?

दिल्ली में बाढ़ स्थानीय बारिश की वजह से नहीं हुई है। दिल्ली में बाढ़ इसलिए है क्योंकि हिमाचल और अन्य राज्यों से यमुना नदी में पानी आया है। दिल्ली में जगह-जगह जलभराव होने से यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है। मध्य दिल्ली में व्यस्त आईटीओ चौराहे और राजघाट के जलमग्न हो जाने से शुक्रवार को वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। दिल्ली यातायात पुलिस ने शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए लोगों से सोच-समझकर यात्रा करने को कहा। बता दें कि यातायात पुलिस ने ट्विटर पर जानकारी दी, ”जलभराव के कारण गीता कॉलोनी से शांति वन और इसके विपरीत रास्ता बंद हो गया। आम जनता से अनुरोध है कि वे यहां जाने से बचें और इसे ध्यान में रखकर यात्रा करें।”

ये भी पढ़ें:यमुना के बहाव से टूटा DJB का रेगुलेटर, CM केजरीवाल ने किया निरीक्षण

Recent Posts

Advertisement

UP: फिरोजाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, अधिशासी अधिकारी समेत 2 की मौत

UP: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की मक्खनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की कार…

May 11, 2024

Delhi: “तानाशाही के खिलाफ हमें लड़ना है”, महरौली में रोड शो के दौरान बोले CM केजरीवाल

Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को…

May 11, 2024

PM मोदी के नेतृत्व में गांव मजबूत, दलितों को सम्मान और युवाओं की आकांक्षाओं को पंख लगे- जेपी नड्डा

JP Nadda: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा,…

May 11, 2024

Arvind Kejriwal: CM केजरीवाल ने दिल्ली के महरौली में किया रोड शो, पंजाब के CM भगवंत मान भी रहे मौजूद

Arvind Kejriwal: सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने और जेल से रिहा होने के बाद आम…

May 11, 2024

ये चुनाव देश बनाने का चुनाव है, ये चुनाव चोर-लुटेरों से देश को बचाने का चुनाव है, झारखंड में गरजे PM मोदी

Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को झारखंड के चतरा में जनसभा को संबोदधित करते…

May 11, 2024

This website uses cookies.