Advertisement
Categories: Delhi NCR

दिल्ली NCR में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, इंतजार करा रहा है मानसून

Share
Advertisement

नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से दिल्ली/एनसीआर भयानक गर्मी की चपेट में है। ऐसी गर्मी दिल्लीवासियों ने अबतक नहीं झेली होगी। बता दें कि दिल्ली में गर्मी ने 90 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले तीन दिनों से जबरदस्त लू का प्रकोप झेल रही दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 45.2 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं नजफगढ़ में 44 डिग्री और पीतमपुरा में 44.3 डिग्री रहा।

Advertisement

जहां एक ओर लोग मानसून का इंतजार कर रहे थे, वैसे में यह टहलते मानसून ने लोगों को काफी परेशान कर दिया है। बार-बार मानसून के देरी से आने की बात कही जा रही है और इस बीच लोग गर्मी में झुलस रहे हैं। रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या यह ग्लोबल वार्मिंग का असर है। ऐसी गर्मी के बीच मानसून का इंतजार लोग लंबे समय से कर रहे है लेकिन उसमें भी देरी की संभावना जताई जा रही हैं।

मानसून सीजन में इस भयंकर गर्मी ने हाहाकार मचा रखा है। दोपहर ही नहीं, रात और सुबह में भी तेज लू की थपेड़ो ने लोगों को परेशान कर रखा है। यही वजह है कि मौसम विभाग ने दिल्ली में हीट वेव की घोषणा की है। वहीं मानसून में देरी से गर्मी का कहर जारी रहने के आसार हैं।

दिल्ली में 29 जून की रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 30 जून को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 31.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यानी एक दिन में 2 डिग्री से ज्यादा का इजाफा हुआ। मौसम वैज्ञानिक भी बताते हैं कि जब न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर चला जाए तो रात में भी हालात बेहद गर्म और परेशान करने वाले होते हैं। 

दिल्ली एनसीआर में दिन में भी पारा पिछले 5 दिनों से लगातार 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है।

पिछले दो दिनों के लिए दिल्ली में मौसम विभाग ने हीट वेब का येलो अलर्ट भी जारी किया था। बुरी खबर ये है कि अगले 4-5 दिनों के बाद ही दिल्ली में मानसून की बारिश के दस्तक देने की संभावना है। यह कह सकते हैं कि अभी दिल्लीवासियों को बारिश के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

 

Recent Posts

Advertisement

अयोध्या पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने श्रीराम के चरणों में समर्पित किया मुरेठा, करवाया मुंडन

Samrat in Ayodhya : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अयोध्या पहुंचे. वह अयोध्या विशेष…

July 3, 2024

Jai Jagannath Rathyatra :  इस बार 2 दिन की रथयात्रा, 7 जुलाई की शाम को होगी शुरू, 8 को गुंडिचा मंदिर पहुंचेंगे रथ…

Jai Jagannath Rathyatra : ओडिशा के पुरी में प्रतिवर्ष निकलने वाली जगन्नाथ रथयात्रा इस साल…

July 3, 2024

Hemant Soren: हेमंत सोरेन फिर बनेंगे झारखंड के CM, चंपई सोरेन देंगे इस्तीफा

Hemant Soren: हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के सीएम बनेंगे. सत्तारूढ़ विधायकों की आज…

July 3, 2024

Hathras Stampede: CM योगी पहुंचे हाथरस, सर्कि‍ट हाउस में लिया हालात का जायजा, घायलों से करेंगे मुलाकात

Hathras Stampede: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को हाथरस पहुंचे. इसके बाद उन्होंने सर्किट…

July 3, 2024

Mobile Recharge: महंगाई की मार- जियो, एयरटेल के बाद अब वोडाफोन-आइडिया भी बढ़ाएगी दाम

ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ Mobile Recharge: देश के टेलीकॉम सेक्टर में एक…

July 3, 2024

Ram Mandir Replica: न्यूयॉर्क में भारत दिवस परेड में दिखाई जाएगी राम मंदिर की झांकी, 1.50 लाख लोग होंगे शामिल

Ram Mandir Replica: अमेरिका के न्यूयॉर्क में 18 अगस्त को इंडिया-डे परेड के अवसर पर…

July 3, 2024

This website uses cookies.