Advertisement
Categories: Delhi NCR

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बोले- BJP के झूठ की राजनीति का पर्दाफाश, केंद्र सरकार की उच्च स्तरीय कमिटी ने डीटीसी बस खरीद में घोटाले के आरोपों को किया सिरे से खारिज़

Share
Advertisement

नई दिल्ली: भाजपा को आज दुबारा अरविंद केजरीवाल की ईमानदार राजनीति के आगे मुंह की खानी पड़ी। भाजपा के बड़े नेता पिछले 3 महीनों से लगातार दिल्ली सरकार पर आरोप लगा रहे थे कि दिल्ली सरकार ने डीटीसी बसों की खरीद में घोटाला किया है। इसकी जांच के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने एक उच्च स्तरीय जांच कमिटी का गठन किया जिसने 3000 दस्तावेजों की जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट में बताया कि दिल्ली सरकार पर लगे घोटाले के आरोप बेबुनियाद है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शनिवार को एक प्रेस-कॉन्फ्रेंस के जरिए इसकी जानकारी दी।

Advertisement

अरविंद केजरीवाल की ईमानदार राजनीति के आगे झूठ और बेईमानी की राजनीति करने वाली भाजपा फेल, भाजपा के नेता दिल्ली की जनता से मांगे माफी: उपमुख्यमंत्री 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की जांच कमिटी बसों की खरीद में कोई खामी या गड़बड़ी नहीं निकाल पाई है। जांच कमिटी की रिपोर्ट ने ये साफ कर दिया है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व की सरकार ईमानदार है। और दिल्ली प्रदेश भाजपा के नेता सरकार की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि पहले भी भाजपा के नेताओं ने दिल्ली सरकार पर झूठे आरोप लगाए थे और जांच कमिटी ने दिल्ली सरकार से 400 फ़ाइल समन की थी। जांच कमिटी को तब भी कोई गड़बड़ी नहीं मिली थी। ये साफ करता है कि दिल्ली सरकार ईमानदारी के साथ दिल्ली की जनता के हितों के लिए काम कर रही है।

दिल्ली की जनता के काम रोकने वाली भाजपा ने दोबारा मुंह की खाई, अरविंद केजरीवाल की ईमानदार राजनीति ने किया साबित, लड़कर भी करेंगे जनता के हित के लिए काम: उपमुख्यमंत्री

भाजपा के झूठ और बेईमानी की राजनीति पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गुड गवर्नेंस, ईमानदारी और काम की राजनीति के मॉडल की पूरे देश में चर्चा हो रही है। दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता के लिए दिन रात काम कर रही है पर इससे सीखने के बजाय भाजपा के नेता नफरत और झूठ फैलाने का काम कर रहे है। जनता के हितों के लिए हो रहे काम रोक रहे हैं। भाजपा के नेताओं को शर्म आनी चाहिए और उन्हें जनता के सामने आकर माफी मांगनी चाहिए।

डीटीसी बस खरीद में केंद्र सरकार की रिपोर्ट केजरीवाल सरकार की ईमानदार राजनीति का सबूत, रिपोर्ट ने माना बसों की खरीद में नहीं हुआ कोई घोटाला: उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री ने साझा किया कि दिल्ली में 2008 से 2015 तक कोई बस नहीं खरीदी गई। 2015 में सरकार में आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सार्वजनिक परिवहन सेवा को बेहतर करने के लिए बसों के खरीद के लिए जब भी टेंडर निकाला है तो भाजपा के नेता अड़चन लगाने का प्रयास करते है। लेकिन उनके तमाम झूठ और अड़चनों के बावजूद दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता के हितों के काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। अब दिल्ली में बसें आएंगी और सार्वजनिक परिवहन सेवा को ओर बेहतर बनाया जाएगा। रिपोर्ट- कंचन अरोड़ा

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha : ‘इस ऐतिहासिक विजय…’,लोकसभा स्पीकर ने सदन की तरफ से टीम इंडिया को दी बधाई

Lok Sabha : टीम इंडिया t20 विश्व कप चैंपियन बन गई है। ऐसे में देशभर…

July 1, 2024

Akhilesh Yadav Birthday: CM योगी ने अखिलेश यादव को दी बधाई, सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखि‍लेश यादव…

July 1, 2024

UP: 2500 सोलर मास्ट लाइटिंग सिस्टम से लैस होंगे प्रदेश के कई जिले

UP: उत्तर प्रदेश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रही योगी सरकार प्रदेश में सौर…

July 1, 2024

Parliament Session : ‘कांग्रेस ने चुनाव में भय…’, अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Parliament Session : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इस…

July 1, 2024

This website uses cookies.