Advertisement
State

केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, कहा- “हर साल आती है बाढ़, नहीं जाऊंगा पीड़ितों से मिलने”

Share
Advertisement

पटना। हर साल की तरह इस साल भी बिहार में बाढ़ के प्रकोप से हाहाकार मचा हुआ है। वहाँ स्थिति लगातार बद से बद्तर होती जा रही है। इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष और नरेंद्र मोदी सरकार की कैबिनेट में फूड प्रोसेसिंग मंत्री का प्रभार संभालने वाले पशुपति कुमार पारस ने बिहार में आई बाढ़ को लेकर एक विवादित बयान दिया है।

Advertisement

“बाढ़ एक दैवीय प्रकोप है”- पशुपति नाथ पारस

कैबिनेट में शामिल होने के बाद सोमवार को पहली बार बिहार पहुंचे पशुपति नाथ ने अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि “बाढ़ एक दैवीय प्रकोप है। यह पूरे देश में आई है। हर साल बिहार में बाढ़ आती है। इसलिए वो पीड़ितों से मिलने के लिए नहीं जाएंगे।“

“भारत सरकार करेगी नेपाल से बात, ये लंबा प्रोसेस है”- पशुपति नाथ

उन्होंने कहा, “हमें बिहार में बाढ़ के समाधान के लिए नेपाल से बातचीत करनी होगी। जो भारत सरकार और नेपाल करेगी। यह लंबा प्रोसेस है। प्रत्येक साल बाढ़ आती है और उसी हिसाब से प्रशासन, बाढ़ पीड़ितों की मदद करता है। जो संभव होगा, हम लोग भी करेंगे।” उनके द्वारा बाढ़ का मुआयना करने और बाढ़ पीड़ितों के दर्द जानने के लिए जाने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, “मैं किसी से मिलने नहीं जाऊंगा। मैं शरीर से अस्वस्थ रहता हूं। प्रशासन और अधिकारियों से मेरी बात होती रहती है। और वहाँ, पानी भी अब खत्म हो गया है।“

बता दें, लोजपा में दरार पड़ने के बाद से ही पशुपति पारस और उनके भतीजे चिराग पासवान में संघर्ष जारी है। पशुपति नाथ पारस ने कुछ दिन पहले ही बयान दिया था कि “उनके भाई रामविलास पासवान की संपत्ति पर पुत्र होने के नाते चिराग पासवान का हक हो सकता है लेकिन मैं पार्टी का राजनीतिक उत्तराधिकारी हूँ।“

Recent Posts

Advertisement

सपा और कांग्रेस भारत का इस्लामीकरण करना चाहते हैं, फर्रुखाबाद में गरजे CM योगी

Farrukhabad: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज के रामलीला ग्राउंड में…

May 4, 2024

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो यूपी सरकार से 7 साल और केंद्र सरकार से 10 साल का हिसाब लिया जाएगा, अखिलेश यादव का भाजपा पर वार

UP: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा तथा…

May 4, 2024

कन्नौज से न अखिलेश जीतेंगे न उनके दोस्त राहुल गांधी रायबरेली से जीतेंगे: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Badaun: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने आंवला लोकसभा…

May 4, 2024

यह चुनावी युद्ध राम मंदिर बनवाने वालों और निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाने वालों के बीच है- डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

Bhadohi: भदोही लोकसभा सीट पर छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे. जिसको लेकर…

May 4, 2024

Arvinder Singh Lovely: BJP में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को कांग्रेस को बड़ा झटका…

May 4, 2024

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं, फर्रुखाबाद में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…

May 4, 2024

This website uses cookies.