Advertisement
State

मां दंतेश्वरी के आंचल में सीएम विष्णुदेव, बोले… बीजेपी में सामान्य कार्यकर्ता भी बन सकता पीएम

Share
Advertisement

CM Vishnu Deo in Dantewada: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के दंतेवाड़ा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि लोकसभा 2024 के चुनाव प्रचार की शुरुआत मां दंतेश्वरी के आंचल दंतेवाड़ा से करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा बीजेपी मे एक सामान्य कार्यकर्ता भी पीएम बन सकता है.

Advertisement

‘मोदी को अपना नेता मान रहा विश्व’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ख्याति विश्व भर में है। विश्व उन्हें अपना नेता माना रहा है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में हमें विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का कार्यकर्ता होने का भी सौभाग्य प्राप्त है। मोदीजी के नेतृत्व में देश का जैसा चारों तरफ विकास हुआ है. पार्टी के मनीषियों ने पार्टी के हर संकल्प की सिद्धि की है.

‘भाजपा कार्यकर्ता के रूप में गर्व करने के सैकड़ों कारण’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अयोध्या जी में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य और दिव्य मंदिर बनना, रामलला की अलौकिक प्राण प्रतिष्ठा, जम्मू-कश्मीर से 370 समाप्त होना समेत पार्टी ने उन सभी कार्यों को पूरा कर किया, जिसके नारे लगाते हुए हम सभी आज यहां तक पहुंचे हैं। हमारे पास भाजपा कार्यकर्ता के रूप में गर्व करने के सैकड़ों कारण हैं।

‘मोदी की गारंटी यानि गारंटी पूरा होने की गारंटी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मोदी जी की गारंटी पर ही आप सभी ने छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक बहुमत से बीजेपी की सरकार बनाई है. हमने मात्र तीन महीने के कार्यकाल में लगभग सभी बड़ी गारंटियां पूरी की हैं. इसीलिए तो कहते हैं मोदी की गारंटी यानि गारंटी पूरा होने की गारंटी। मोदी जी ने माताओं-बहनों को गारंटी दी थी कि हमारी सरकार बनने पर उन्हें हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे। इस गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश में महतारी वंदन योजना शुरू कर दी गई है। 70 लाख से ज्यादा माताओं-बहनों के बैंक खातों में पहली किश्त की राशि 655 करोड़ रुपए पहुंचा दी गई है।

‘3716 करोड़ रुपये का बकाया धान बोनस वितरित’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मोदी जी ने किसानों को दो साल का बकाया धान बोनस देने की गारंटी दी थी। सुशासन दिवस पर राज्य के 12 लाख से अधिक किसानों को 3716 करोड़ रुपए का बकाया धान बोनस वितरित कर दिया गया। गारंटी के अनुरूप इस साल हम लोगों ने 3100 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की।

‘145 लाख टन धान की रिकॉर्ड खरीदी’

उन्होंने कहा कि इस साल प्रदेश में 145 लाख टन धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। किसान भाइयों को धान खरीदी के समर्थन मूल्य की राशि 32 हजार करोड़ रुपए का भुगतान तत्काल कर दिया गया। इसके बाद कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 13 हजार 320 करोड़ रुपए की अंतर की राशि का भुगतान भी कर दिया गया। इससे राज्य के 24 लाख 75 हजार किसानों को लाभ हुआ है। कुल करीब 45 हजार करोड़ रूपये किसानों के खाते में गए हैं।

तेंदूपत्ता के मानक दर पर कही ये बात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की गारंटी के अनुसार तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर को बढ़ाकर 5 हजार 500 रुपया मानक बोरा कर देगी। इसकी घोषणा भी कोंडागांव में कर दी है। तेंदूपत्ता संग्रहण दर में बढ़ोतरी से 12 लाख 50 हजार संग्राहक परिवारों को सीधा लाभ पहुंचेगा। संग्रहण दर में बढ़ोतरी से संग्राहक भाई-बहनों को 240 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होने की संभावना है।

‘बस्तर के विकास का रास्ता फिर से खुला’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी सरकार का मुख्य फोकस बस्तर और सरगुजा संभाग पर है। ये दोनों संभाग आदिवासी बहुल संभाग हैं। इन दोनों संभाग के लिए अलग से हमने मोदीजी की गारंटी का घोषणा पत्र निकला था। इन दोनों संभागों में वन, उर्वरा भूमि, नदी-नालों और खनिज संपदा से भरपूर होने के बाद भी इनके निवासियों का जीवन संवर नहीं पाया। विधानसभा चुनाव में बस्तर के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को दिल खोलकर अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया था। बस्तर के विकास का रास्ता फिर से खुल गया है।

‘गांवों को मिलेंगे कई लाभ’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत गांवों में आंगनवाड़ी सामुदायिक भवन, उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक शाला का निर्माण किया जाएगा। किसानों को सिंचाई के लिए बोरवेल सहित सिंचाई पंप दिए जाएंगे। गांवों हैंडपंप, सोलर पंप की स्थापना की जाएगी। हर गांव में खेल का मैदान बनाया जाएगा।

‘कांग्रेस ने लगातार किया आदिवासी क्षेत्रों का शोषण’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अटलजी ने आदिवासी बहुलता के कारण ही छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। अटलजी ने आदिवासियों के विकास के लिए अलग मंत्रालय बनाया। मोदीजी की सरकार ने सबसे अधिक ध्यान आदिवासियों पर दिया है। चाहे हम पीडीएस की बात करें या पहुंच विहीन क्षेत्रों को सड़क से जोड़ने की, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि  को समाज के अंतिम छोर तक भाजपा सरकार ने पहुंचाया। नमक, चरण पादुका तक की व्यवस्था की। दंतेवाडा का एजुकेशन हब देश भर में चर्चित रहा। इसके उलट कांग्रेस ने लगातार आदिवासी क्षेत्रों का शोषण करने का कार्य किया।

‘आदिवासी बहन द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मोदीजी ने विश्व की सबसे बड़ी आयुष्मान योजना की शुरुआत बीजापुर के जांगला गाँव से की। ऐसे जनजाति समूंह जो केवल टाइपिंग की गलती के कारण अनुसूचित जनजाति की मान्यता से वंचित थे, उन्हें मोदीजी ने अजजा की मान्यता दी। मोदीजी ने हमारी आदिवासी बहन द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाया। आज मैं मुख्यमंत्री के रूप में आपके बीच हूँ। भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता प्रधानमंत्री तक बन सकता है।

‘आपके वोट से मिलेगी डबल इंजन की सरकार को ताकत’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है। आप लोगों के आशीर्वाद से आगे भी यहां डबल इंजन की सरकार रहेगी। आप लोग जितना ज्यादा से ज्यादा वोट देंगे दोनों इंजनों को उतनी ही ताकत मिलेगी। सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास हमारी नीति है।

बीजेपी प्रत्याशी को जिताने का आह्वान

मेरी आप सभी से अनुरोध है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा वोटों से विजयी बनाएं। निश्चित ही मोदीजी के कार्यों के प्रति जनता में अपार उत्साह और समर्थन है। लेकिन हमें अति आत्मविश्वास में नहीं आना है। सावधानी पूर्वक, मनोयोग के साथ अपनी बातें जनता तक पहुंचानी हैं. भाजपा के 370 सीट से अधिक सीट के आह्वान में, बस्तर की सीट का योगदान भी सुनिश्चित करना है।

डबल इंजन की सरकार करेगी बस्तर का विकास: किरण देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव ने कहा की भाजपा की डबल इंजन की सरकार बस्तर का विकास करेगी।कांग्रेस के लोगों ने बस्तर के लोगों का शोषण किया। भाजपा बस्तर के लोगों के जीवन में बेहतरी के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करेगी।

कांग्रेस को नहीं मिल रहे लोकसभा प्रत्याशी- केदार कश्यप

वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को आज बस्तर सहित कई लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी डूबती नैया है, जिस पर कोई सवार नहीं होना चाहता। भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करने आए थे कि पद के लिए यात्रा करने आए थे। यह तो छत्तीसगढ़ की जनता ज्यादा अच्छे से जानती है। कांग्रेस के पास लोकसभा का प्रत्याशी नहीं है तो प्रियंका वाड्रा, राहुल गांधी, सोनिया गांधी को छत्तीसगढ़ से चुनाव लड़ाए। छत्तीसगढ़ वाले भी छत्तीसगढ़ से पूरा कचरा साफ करेंगे।

बस्तर का विकास भाजपा की प्राथमिकता: ओपी चौधरी

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बस्तर का विकास बीजेपी की प्राथमिकता है. बस्तर की जनता का आशीर्वाद सदैव भाजपा को मिलता रहा है इस बार भी बस्तर मोदी जी को वोट देने का निश्चय कर चुका है। इस दौरान प्रत्याशी महेश कश्यप, जिलाध्यक्ष एवं विधायक चैतराम अटामी, ओजस्वी मंडावी, सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: BJP सरकार में प्रदेश की जनता को मिला लाभ, एक परिवार की तरह करेंगे काम- सीएम विष्णुदेव साय

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।

Recent Posts

Advertisement

SRH vs LSG: बदोनी और पूरन ने लखनऊ को संभाला, टीम ने 20 ओवर में बनाए 165 रन

SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165…

May 8, 2024

नस्लवादी टिप्पणी पर घिरे सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा…

May 8, 2024

आज भारत बुलेटप्रूफ जैकेट दुनिया को दे रहा है…मंडी में बोले जेपी नड्डा, कांग्रेस के जमाने में तुष्टिकरण की होती थी राजनीति

JP Nadda: हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा…

May 8, 2024

रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कहते हैं कि अयोध्या में बेकार में बना है राम मंदिर, शाहजहांपुर में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में हो रहे लोकसभा चुनावों…

May 8, 2024

माफिया समर्थक है सपा…कार्रवाई से इनके नेताओं को हो रही पीड़ा, एटा में बोले CM योगी

CM Yogi: प्रो. रामगोपाल यादव को राम मंदिर कैसे अच्छा लगेगा, क्योंकि यह लोग आतंकियों…

May 8, 2024

अखिलेश का अमित शाह पर निशाना, बोले-‘ब्रह्माण्ड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी के 2 नंबर के नेता…’

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा…

May 8, 2024

This website uses cookies.