Advertisement

छत्तीसगढ़: पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- ‘गाय के गोबर में भी भ्रष्टाचार..’

Share
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया। इस रैली से पहले एक सरकारी कार्यक्रम में उन्होंने 6350 करोड़ की रेल परियोजनाएं देश को समर्पित की। साथ ही छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में 50 बिस्तरों वाले ‘क्रिटिकल केयर ब्लॉक’ का भी शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे देश में आजकल उत्सव का माहौल है, ऐसे में हर खुशी डबल हो गई है। कुछ ही दिन पहले हमारे वैज्ञानिकों ने भारत को चांद पर पहुंचा दिया। भारत का चंद्रयान वहां पहुंचा जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच पाया था। जैसे छत्तीसगढ़ में कहते हैं- छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, वैसे ही आज दुनिया कह रही है भारत का चंद्रयान सबसे बढ़िया।

Advertisement

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जिस तरह घोटालों की राजनीति करती है उसमें सिर्फ उसके नेताओं की तिजोरी भरती है। गरीब कल्याण में भले पीछे हों लेकिन भ्रष्टाचार में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। आप कल्पना करिए, अगर कोई गाय के गोबर में भी भ्रष्टाचार करे तो उसकी मानसिकता क्या होगी।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि एक समय था जब छत्तीसगढ़ केवल नक्सली हमलों और हिंसा के लिए जाना जाता था। भाजपा सरकार के प्रयासों के बाद आज छत्तीसगढ़ की पहचान यहां किए गए विकास कार्यों से हो रही है। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को कांग्रेस के एटीएम की तरह उपयोग किया जा रहा है। झूठा प्रचार और आकंठ भ्रष्टाचार ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पहचान है। वे तो कहते हैं बहुत सालों बाद मौका मिला है, आगे नहीं मिलने वाला, यही समय है जितना हो सके लूटो। कांग्रेस और भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड आपके सामने है।

प्रधानमंत्री ने विपक्षी गठबंधन INDIA पर निशाना साधा और कहा कि अब INDI गठबंधन ने तय किया है कि वे भारत की सनातन संस्कृति को समाप्त करके रहेगा यानी जो संस्कृति हज़ारों साल से भारत को एक किए हुए है, ये लोग सत्ता के लालच में उसे तोड़ना चाहते हैं। सनातन संस्कृति वह है जिसमें भगवान राम शबरी को मां कहकर उनके जूठे बेर खाने का आनंद लेते हैं।

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: 16 सितंबर को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे सीएम केजरीवाल, कर सकते हैं कई गारंटी की घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *