Advertisement
Chhattisgarh

CG: आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने अमित शाह के दौरे के बाद कसा तंज, कहा- यहां आना कोई बड़ी बात नहीं

Share
Advertisement

केंदीय गृहमंत्री अमित शाह 24 और 25 मार्च को दो दिवसीय बस्तर दौरे पर रहे। उनके दौरे के बाद अब छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने तंज कसा है। जगदलपुर में उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि, बस्तर कोई पाकिस्तान में नहीं है। इसलिए यहां आना कोई बड़ी बात नहीं है। उनका स्वागत है। प्रधानमंत्री के बाद गृहमंत्री दूसरा सबसे शक्तिशाली नेता होता है। अमित शाह यहां आने के बाद लोगों के लिए क्या किए ये जानना जरूरी है। कवासी लखमा ने धर्मांतरण के मामले में भाजपा पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया है।

Advertisement

गृहमंत्री के कार्यक्रम में हमें नहीं बुलाया गया लखमा

कवासी लखमा ने कहा कि, गृहमंत्री के कार्यक्रम में हमें नहीं बुलाया गया, क्योंकि हम कांग्रेस पार्टी के लोग हैं। यहां के बड़े-बड़े भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी नहीं बुलाया गया। इसमें हमारी बेइज्जती नहीं बल्कि उनको मजाक में लिया गया है। प्रधानमंत्री भी दो बार बस्तर आकर गए हैं। दंतेवाड़ा में नगाड़ा बजाए, बीजापुर गए तो वहां महेश गागड़ा सीट हार गए। बड़े नेताओं के बस्तर आने से यहां के लोगों को क्षेत्र का विकास होने की उम्मीद रहती है। पीने के लिए पानी, डैम, सड़क और नौकरी देने की घोषणा की आस रहती है। लेकिन अब सब टांय-टांय फिस।

आदिवासियों को भड़का रही भाजपा

आबकारी मंत्री ने भाजपा पर आदिवासियों को धर्मांतरण के मामले पर भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, भेजरीपदर गांव में माहौल बिगाड़ने की कोशिश किए। आदिवासियों के ठेकेदार वहां पहुंच गए थे। लेकिन, प्रशासन और हमने माहौल बिगड़ने नहीं दिया। आने वाले समय में भी कितनी भी कोशिश कर लें हम बिगड़ने नहीं देंगे। बस्तर के लोग समझदार हो गए हैं। हमारी कांग्रेस सरकार जनता के लिए बेहतर काम कर रही है। तेंदूपत्ता का पैसा दिया जा रहा है। भूमिहीन किसानों को पैसे दिए जा रहे हैं। 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा से भाजपा पागल हो गई है।

ये भी पढ़े: Coal mining case में ED की कई जगहों पर जारी है छापेमारी

Recent Posts

Advertisement

SRH vs LSG: बदोनी और पूरन ने लखनऊ को संभाला, टीम ने 20 ओवर में बनाए 165 रन

SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165…

May 8, 2024

नस्लवादी टिप्पणी पर घिरे सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा…

May 8, 2024

आज भारत बुलेटप्रूफ जैकेट दुनिया को दे रहा है…मंडी में बोले जेपी नड्डा, कांग्रेस के जमाने में तुष्टिकरण की होती थी राजनीति

JP Nadda: हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा…

May 8, 2024

रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कहते हैं कि अयोध्या में बेकार में बना है राम मंदिर, शाहजहांपुर में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में हो रहे लोकसभा चुनावों…

May 8, 2024

माफिया समर्थक है सपा…कार्रवाई से इनके नेताओं को हो रही पीड़ा, एटा में बोले CM योगी

CM Yogi: प्रो. रामगोपाल यादव को राम मंदिर कैसे अच्छा लगेगा, क्योंकि यह लोग आतंकियों…

May 8, 2024

अखिलेश का अमित शाह पर निशाना, बोले-‘ब्रह्माण्ड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी के 2 नंबर के नेता…’

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा…

May 8, 2024

This website uses cookies.