Advertisement

‘भरोसे का सम्मेलन’: भाजपा ने आदिवासियों की जमीन छीनी, हमने लौटाई – CM भूपेश बघेल

CM भूपेश बघेल

CM भूपेश बघेल

Share
Advertisement

मुख्यमंत्री (CM ) बघेल गुरुवार को बस्तर में भरोसे के सम्मेलन में पहुंचे थे। जहां सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, 15 साल भाजपा की सरकार रही। बस्तर के बाहर छत्तीसगढ़ में जो लोग हैं, वह यहां आने से डरते थे। लोग छत्तीसगढ़ नहीं आते थे। नक्सलियों का डर था। घर से निकलते थे, तो परिवार वालों को तब तक विश्वास नहीं होता था, जब तक लौट नहीं आते थे। बस्तर के आदिवासियों को एक तरफ नक्सलियों का दबाव, दूसरी ओर पुलिस का डर था। दोनों ओर से गोलियां चलती थीं और सीना हमारे आदिवासियों का होता था। कितने ऐसे आदिवासी हैं जिनकों नक्सली बताकर जेल में डाल दिया गया।

Advertisement

सीएम बघेल ने आगे कहा

सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, भाजपा शासनकाल में रोजागार, शिक्षा नहीं थी आदिवासियों के लिए। राहुल गांधी ने इसी मंच से चुनाव में आचार संहिता के लागू होने के एक घंटे पहले विश्वास दिलाया था, हम सुरक्षा देंगे, शांति देंगे, बस्तर के आदिवासियों के हित में काम करेंगे। बस्तर के लोगों ने विश्वास जताया और हमने 12 की 12 सीट जीतीं। उन्होंने कहा कि, आप सब जानते हैं कि गांधी-नेहरू परिवार का इस बस्तर से रिश्ता क्या है। पं. नेहरू आए्, इंदिरा गांधी आई थीं, जमीन का पट्टा दिया, पर भाजपा ने उन्हीं आदिवासियों ने उनकी जमीन छीन ली।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रियंका गांधी ने 129 करोड़ 44 लाख से अधिक राशि के 52 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। कुल 49 विकास कार्यों, जिसमें 62 करोड़ 29 लाख 47 हजार के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: हाथियों के आतंक से दहशत में हैं लोग, वन विभाग उठा रहा ये कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें