पुलिस की रडार पर आए भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी, दर्ज हुई दूसरी FIR

भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को एक महिला के साथ बदसलूकी करना महंगा पड़ गया है। अब उनपर पुलिस की गाज गिरती दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि हाल ही में वो एक महिला से अभद्र भाषा में बात करते दिख रहें थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल भी हो रहा है। इस Video में ये भी नजर आ रहा है कि सत्ता की हनक में चूर वो महिला को धमकी भी दे रहें हैं।
पुलिस ने अपनाया कड़ा रुख
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली यानी (NCR) के अंतर्गत आने वाले नोएडा में एक महिला से अभद्रता और कथित रूप से मारपीट करने की कोशिश के आरोपी श्रीकांत त्यागी के चार करीबी सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी के साथ आरोपी नेता के खिलाफ एक और FIR भी दर्ज कर ली गई है। मिली जानकारी के मुताबिक श्रीकांत त्यागी ने अपनी कार पर फर्जी तरीके से यूपी सरकार लिखवा रखा था। इसे के मद्देनजर पुलिस ने उसके खिलाफ 419, 420 और 482 की धाराओं के अन्तर्गत नया केस दर्ज कर लिया है।
भाजपा ने झाड़ा पलड़ा
मिली सूचनाओं के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने उनके इस अमरियादित व्यवाहर को निजी बताते हुए अपना पलड़ा झाड़ लिया है। इसी के साथ कई भाजपा नेताओं ने इस कृत्य की कड़ी निंदा भी की है। इसी कड़ी में यूपी पुलिस लगातार एक्शन मोड में भी दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि त्यागी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया था।